मुंगेली : मादक पदार्थ गांजा का परिवहन करते गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से 4 किग्रा मादक पदार्थ गांजा जब्त…

मुंगेली : दिनांक 14.09.2022 को थाना मुंगेली को मुखबीर से सूचना मिली कि पथरिया की ओर से दो युवक अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर मुंगेली की ओर जा रहे है। इस सूचना पर तत्काल थाना मुंगेली से हमराह स्टॉफ जमहा मोड़ के पास हुलिया के मुताबिक मोटर साईकल क्रमांक सीजी 28 एन 4662 को रोककर चेक किये, जिसमें आरोपी चंचल मानिकपुरी एवं अविजित सिंह के कब्जे से 04 किग्रा मादक पदार्थ गांजा कीमती 28000/- रू, 01 नग मोटर साईकल एवं मोबाईल फोन कुल कीमती 78800/- रूपये जप्त किया गया एवं आरोपी के विरूद्ध धारा 20 (बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के विरूद्ध कार्यवाही कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी की गिरफ्तारी में उप निरीक्षक आलोक सुबोध, प्रधान आरक्षक धर्मेन्द्र राजपूत, आरक्षक योगेश यादव, आरक्षक अतुल सिंह, आरक्षक टीकेश्वर सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इसी प्रकार थाना फास्टरपुर द्वारा ग्राम कोसमतरा में दबिश देकर अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले आरोपी भरतलाल चन्द्राकर के कब्जे से 15 नग 180 एमएल देशी प्लेन शराब कीमती 1200/- रूपये जप्त कर आरोपी की विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। इसी प्रकार थाना लालपुर द्वारा ग्राम नारायणपुर में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 01 आरोपी के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है। भविष्य में भी नशे के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही जारी रहेगी।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.