महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र एवं राज्य सरकार के* खिलाफ नारेबाजी**
अंबागढ़ चौकी, 8 मई 2026। बढ़ती महंगाई, गैस सिलेंडर, डीजल, पेट्रोल, टोल टैक्स एवं दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दामों में वृद्धि को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आम जनता पर बढ़ते आर्थिक बोझ का विरोध जताया।



इस प्रदर्शन कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक माननीय श्री इंद्रशाह मंडावी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह ठाकुर, वरिष्ठ नेता श्री नारायण खंडेलवाल, श्री उदयराम साहू, प्रदेश महासचिव किसान कांग्रेस रायपुर श्रीमती शशिकला भारी, श्रीमती शाहिदा बेगम, युवा कांग्रेस के श्री अजय राजपूत, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अंबागढ़ चौकी श्री मुकेश सिन्हा, अवधराम चुरेंद्र, श्री दादुभाई नोहरे, नुरेटी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है और सरकार जनता को राहत देने में असफल साबित हो रही है।
मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट