छत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदमोहला-मानपुर

पहले बिना जांच पैसे बांटे, अब महिलाओं से वसूली! सरकारी नाकामी की सजा हितग्राहियों को क्यों ? महिला एवं बाल विकास मंत्री जवाब दें : अनिला भेंडिया

पहले बिना जांच पैसे बांटे, अब महिलाओं से वसूली! सरकारी नाकामी की सजा हितग्राहियों को क्यों ? महिला एवं बाल विकास मंत्री जवाब दें : अनिला भेंडिया

दल्लीराजहरा :-

पहले बिना जांच पैसे बांटे, अब महिलाओं से वसूली! सरकारी नाकामी की सजा हितग्राहियों को क्यों ? महिला एवं बाल विकास मंत्री जवाब दें : अनिला भेंडिया

महतारी वंदन योजना में अपात्र हितग्राहियों के नाम पर लाखों रुपये की वसूली का मामला सामने आना महिला एवं बाल विकास विभाग की गंभीर प्रशासनिक विफलता है। सरकार और विभाग अपनी जिम्मेदारी निभाने में नाकाम रहे, लेकिन अब अपनी गलतियों का ठीकरा महिलाओं के सिर फोड़कर उनसे जबरन वसूली की जा रही है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और महिलाओं के प्रति अन्यायपूर्ण रवैया है।

जिले में 5,745 हितग्राहियों से 86 लाख 21 हजार 900 रुपये की वसूली की जानी है, जिसमें से 496 महिलाओं से 13 लाख 2 हजार 150 रुपये वापस लिए गए हैं। शेष 73 लाख 19 हजार 750 रुपये की वसूली के लिए महिलाओं पर दबाव बनाया जा रहा है। विभाग अब नोटिस, बैंक खाते सीज करने, आरआरसी जारी करने और संपत्ति कुर्क करने जैसी कार्रवाई की धमकी भी दे रहा है।

महिला एवं बाल विकास मंत्री आखिर अपनी जिम्मेदारी से कब तक बचेंगी योजना लागू करते समय पात्रता का सत्यापन करना विभाग और सरकार की जिम्मेदारी थी। जब महिलाओं के खातों में राशि भेजी जा रही थी, तब पात्रता की जांच क्यों नहीं की गई ? अधिकारियों ने बिना उचित सत्यापन के भुगतान कैसे किया ? यदि विभागीय प्रक्रिया में लापरवाही हुई है, तो जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही ? मंत्री जी केवल योजनाओं के प्रचार और राजनीतिक श्रेय लेने के लिए नहीं, बल्कि विभाग की जवाबदेही तय करने के लिए भी जिम्मेदार हैं।

आज गरीब और जरूरतमंद महिलाएं सरकारी नोटिसों से भयभीत हैं। जिन महिलाओं ने सरकार की योजना के तहत प्राप्त राशि को अपने परिवार की जरूरतों, बच्चों की पढ़ाई, राशन और घरेलू खर्चों में उपयोग किया, उन्हें अब वसूली के नाम पर परेशान किया जा रहा है। बैंक खाते सीज करने और संपत्ति कुर्क करने की धमकी देकर महिलाओं पर दबाव बनाना संवेदनशील सरकार का व्यवहार नहीं हो सकता।



हम उन महिलाओं के साथ मजबूती से खड़े हैं, जिन्हें विभागीय लापरवाही के कारण वसूली के नोटिस देकर प्रताड़ित किया जा रहा है। महिलाओं को डराने, धमकाने और दबावपूर्वक वसूली करने की कार्रवाई तत्काल बंद की जाए।

महिला एवं बाल विकास मंत्री को इस पूरे मामले में जवाब देना चाहिए और स्पष्ट करना चाहिए कि पात्रता जांच में हुई लापरवाही के लिए कौन जिम्मेदार है। सरकार पहले अपनी प्रशासनिक विफलता स्वीकार करे, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करे और महिलाओं को राहत प्रदान करे।

महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए है, न कि उन्हें सरकारी दफ्तरों के नोटिस, वसूली और कुर्की के भय में जीने के लिए मजबूर करने के लिए। महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सरकार अपनी गलती की सजा महिलाओं को देना बंद करे। विभागीय लापरवाही की जवाबदेही तय हो और निर्दोष हितग्राहियों को तत्काल राहत मिले।

— अनिला भेंडिया
पूर्व कैबिनेट मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन
विधायक, डौंडी-लोहारा विधानसभा

Back to top button