कर्नाटक के चुनाव में कांग्रेस पार्टी की बहुमत के साथ विजय होने की खुशी में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा डौंडीलोहारा नगर में विजय रैली निकाली गई।

कर्नाटक के चुनाव में कांग्रेस पार्टी की बहुमत के साथ विजय होने की खुशी में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा डौंडीलोहारा नगर में विजय रैली निकाली गई।
डौंडीलोहारा संवाददाता :- इस्लाम खान
डौंडीलोहारा:-
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस डौंडीलोहारा के कार्यकर्ताओं के द्वारा कर्नाटक के चुनाव में कांग्रेस पार्टी की बहुमत के साथ विजय होने की खुशी में डौंडीलोहारा नगर में विजय रैली निकाली गई इस रैली में एक कांग्रेश के कार्यकर्ता को श्री हनुमान भगवान की वेशभूषा पहनाकर पूरे नगर में भ्रमण कराया गया इस रैली की नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल प्रजापति ने किया उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा की कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी कि बहुमत के साथ विजय होना लोगों का कांग्रेस पार्टी के ऊपर विश्वास को दर्शाता है, भारतीय जनता पार्टी धर्म और विभिन्न देवी देवताओं के नाम पर राजनीति करती है यह कर्नाटक के चुनाव में स्पष्ट रूप से प्रदर्शित हुआ और उसका परिणाम भारतीय जनता पार्टी को भुगतना पड़ा, रैली को संबोधित करते हुए श्रीमान अनिल लोड़ा जी विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि कर्नाटक का चुनाव में विजय प्राप्त करना तो कांग्रेस पार्टी की शुरुआत है


आने वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी और एक बार पुनः छत्तीसगढ़ मे विकास की महानदी प्रवाहित होगी अगले उद्बोधन के रूप में डौंडीलोहारा नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लोकेश्वरी गोपी साहू ने कहा कि जिस प्रकार कर्नाटक में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने अपने जीत के झंडे लहराय हैं उसी प्रकार पूरे भारत के सभी राज्यो में कांग्रेस पार्टी सभी चुनाव में विजय प्राप्त करेगी ,,,,
मंत्री प्रतिनिधि अनिल लोढ़ा गोपाल प्रजापति हस्तीमल सांखला मेघनाथ साहू माधव गिरी गोस्वामी सरोज पटेल लोकनाथ निषाद कमल नारायण देवांगन संघर्ष यादव भोज हरदेव लोकेश्वरी साहू गोपी साहू विकास लोढ़ा प्रकाश शर्मा विद्या शर्मा राकेश सांखला कान्हा टॉक पोषण जोशी विनोद गौर गुलाब भंसाली नेतराम भांडेकर राजकुमार ग्वाल मंजू यादव राजेंद्र निषाद छबीला पटेल, भोज हरदेल उमेद साहु उपस्थित रहे।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.