https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-9670046852135599

छत्तीसगढ़डौंडीलोहारादल्लीराजहराबालोदराजनंदगाँव

संस्कारधानी में रोशनी और सुरक्षा के लिए तीन स्थानों पर हाईमास्ट लाइट की स्वीकृति, महापौर ने स्थल निरीक्षण कर लिया निर्णय

संस्कारधानी में रोशनी और सुरक्षा के लिए तीन स्थानों पर हाईमास्ट लाइट की स्वीकृति, महापौर ने स्थल निरीक्षण कर लिया निर्णय

मोतीपुर मैदान, स्टेटस्कूल मैदान एवं फरहद चौक पर हाईमास्ट लाइट लगाने का मार्ग हुआ प्रशस्त, महापौर ने आभार व्यक्त किया

नागरिकों की सुविधा, सुरक्षा और बेहतर प्रकाश व्यवस्था पर विशेष रूप से ध्यान केन्द्रित किया जा रहा है: महापौर

राजनांदगांव।

नगर पालिक निगम राजनांदगांव के महापौर मधुसूदन यादव ने आज प्रातः शहर के मोतीपुर स्कूल मैदान, स्टेट स्कूल मैदान एवं फरहद चौक का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महापौर ने संबंधित स्थानों की प्रकाश व्यवस्था, वार्डवासियों की सुविधा तथा सुरक्षा की आवश्यकताओं का अवलोकन किया और वार्डवासियों की मांग पर हाईमास्ट लाइट लगाने की स्वीकृति प्रदान की। इस दौरान महापौर के साथ वार्ड क्रमांक 8 पार्षद मनोहर यादव, वार्ड क्रमांक 02 पार्षद सावन वर्मा, वार्ड क्रमांक 03 पार्षद कमलेश बंधे, पूर्व पार्षद दीपक चौहान, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मदन यादव, मीडिया प्रभारी अंकित गढ़वाल, तिलक वर्मा, मुन्ना वर्मा, रानू कामड़े, करण पाल, शुभम कामड़े सहित अन्य स्थानीय वार्डवासीगण उपस्थित रहे।

महापौर ने राजनांदगॉव नगर निगम को उक्त महत्वपूर्ण कार्य हेतु त्वरित कार्यवाही के तहत बजट एवं प्रशासकीय स्वीकृति दिलवाने के लिये प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगॉव विधायक डॉ0 रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव, प्रभारी मंत्री गजेन्द्र यादव तथा राजनांदगॉव सांसद संतोष पाण्डे का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि स्थानीय वार्डवासियों द्वारा पूर्व में जनसंपर्क के दौरान उनसे समक्ष भंेट करके इन तीनों स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था सृ़दृढ़ीकरण के लिये अनुरोध किया था, जिसपर नगर निगम राजनांदगॉव द्वारा प्रस्ताव तैयार कर राज्य शासन को बजट स्वीकृति हेतु पत्राचार किया गया था। अब शहर के इन तीनों प्रमुख स्थानों पर पन्द्रहवें वित्त मद से हाईमास्ट लाईट लगाने की स्वीकृति राज्य शासन से प्राप्त हो चुकी है।



श्री यादव ने दावा किया है कि हाईमास्ट लाईट लगाने हेतु चयनित ये तीनों स्थान शहर के केन्द्रबिन्दु स्थल है और इन तीनों स्थानों पर हाईमास्ट लाइट लगने से रात्रि में पर्याप्त रोशनी उपलब्ध होगी, जिससे नागरिकों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी और मैदानों में खेल-कूद तथा अन्य सार्वजनिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। महापौर ने नगर निगम के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि हाईमास्ट लाइट स्थापना के कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण कराया जाए। महापौर ने कहा है कि उनके द्वारा नगर विकास के साथ-साथ नागरिकों की सुविधा, सुरक्षा और बेहतर प्रकाश व्यवस्था पर विशेष रूप से ध्यान केन्द्रित किया जा रहा है। महापौर के साथ निरीक्षण स्थल पर उपस्थित वार्डवासियों, खिलाड़ियों एवं जनप्रतिनिधियों ने महापौर के इस निर्णय का स्वागत किया तथा उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हाईमास्ट लाइट लगाने की स्वीकृति से उनके क्षेत्र की प्रकाश व्यवस्था में आशातीत सुधार होगा।

संलग्न: महापौर द्वारा स्थल निरीक्षण के फोटोग्राफ

Back to top button