News

मानपुर इंद्रप्रथ स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम 22अक्टूबर रात्रि 8बजे आरु साहू का रंगारंग प्रस्तुति

मानपुर में नवरात्रि की धूम! जस झांकी, ओपन गरबा महोत्सव , जगराता मनीष यादव ग्रुप द्वारा और विजयादशमी पर होगा भव्य रावण वध,आरु साहू नाइट का रंगारंग कार्यक्रम

मानपुर —


शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर मानपुर सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति के तरफ से भक्ति, शक्ति, श्रद्धा और संस्कृति के रंगों से सराबोर होने जा रहा है। मां दुर्गा के तत्वावधान में नवरात्रि महोत्सव को भव्य और यादगार बनाने के लिए विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 16 अक्टूबर को चौकी कान्हे का 8बजे भव्य जस झांकी, का आयोजन विजयादशमी पर रावण वध सहित आरु साहू नाइट सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रमुख आकर्षण होंगे
नवरात्रि महोत्सव के दौरान दुर्गा उत्सव के पावनअवसर पर भव्य जस झांकी का आयोजन किया जाएगा। इसमें माता रानी की महिमा का गुणगान होगा और जयकारों से दुर्गा उत्सव समिति का वातावरण भक्तिमय बनेगा। वहीं, रिकॉडिंग डांस प्रतियोगिता आयोजित किया जा रहा है जिसमें श्रद्धालु और नगरवासी उत्साहपूर्वक भाग लें रहे है

धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़े इन आयोजनों को लेकर मानपुर में उत्साह का माहौल है। आयोजन के माध्यम से नवरात्रि की परंपराओं को जीवंत बनाए रखने और लोगों को सामूहिक रूप से उत्सव से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
नवरात्रि महोत्सव के अंत में विधि-विधान के साथ 18 अक्टूबर को हवन-पूजन किया जाएगा। इस दौरान मां दुर्गा से नगर की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की जाएगी।

इसके बाद 20अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से भव्य भंडारा का आयोजन होगा, श्रद्धालु माता रानी का प्रसाद ग्रहण करेंगे। हवन-पूजन और भंडारा के माध्यम से धार्मिक आस्था के साथ सेवा, समर्पण और सामाजिक सदभाव का संदेश दिया जाएगा।

विजयादशमी पर होगा रावण वध, सजेगी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की महफिल

सजेगी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की महफिल

नवरात्रि महोत्सव का समापन विजयादशमी के अवसर पर 22अक्टूबर को रावण वध के भव्य आतिशबाजी का आयोजन के साथ होगा। रात्रि 8 बजे आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम रावण दहन बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक होगा।

इसके पश्चात रात्रि 10बजे से आरु साहू नाइट कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से कला, संस्कृति और मनोरंजन का संगम देखने को मिलेगा। धार्मिक आयोजनों के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां महोत्सव की रौनक बढ़ाएंगी।

आरु साहू

धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता का संदेश
सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति मानपुर का आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठानों तक सीमित नहीं है, बल्कि मानपुर की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने, सामाजिक एकता को मजबूत बनाने और नई पीढ़ी को भारतीय परंपराओं से जोड़ने की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल है।

जस झांकी में माता रानी के जयकारे, गरबा की थाप, हवन की पवित्र आहुतियां, भंडारे की सेवा भावना और विजयादशमी पर रावण वध का आयोजन नवरात्रि महोत्सव को विशेष बनाएगा।

संस्थान ने नगरवासियों से की सहभागिता की अपील

मानपुर सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष मदन साहू नगरवासियों, श्रद्धालुओं और धर्मप्रेमियों से सभी धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में नगरवासियों की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताते हुए सभी से माता रानी के इस पावन उत्सव में सहभागी बनने धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता तथा सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने का आह्वान किया।

Back to top button