मानपुर

औंधी पुलिस ने, 530विद्यार्थियो को यातायात नशामुक्ति और साईबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक


औंधी पुलिस ने 530 विद्यार्थियों को यातायात, नशामुक्ति और साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
औंधी। सामुदायिक पुलिसिंग के तहत थाना औंधी पुलिस द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, औंधी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाय.पी. सिंह के निर्देशन, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मानपुर विनोद मिंज के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी उप निरीक्षक नवल साव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में करीब 530 छात्र-छात्राओं को यातायात नियम, नशामुक्ति, साइबर अपराध, महिला एवं बालिका सुरक्षा तथा नए आपराधिक कानूनों की जानकारी दी गई।


पुलिस ने विद्यार्थियों को 18 वर्ष से कम उम्र में वाहन नहीं चलाने तथा यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी। साथ ही नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।
साइबर ठगी से बचाव के लिए विद्यार्थियों को OTP, ATM PIN, UPI PIN, पासवर्ड एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा नहीं करने, अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने और संदिग्ध एप डाउनलोड करने से बचने की सलाह दी गई।
महिला एवं बालिका सुरक्षा को लेकर भी विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। पुलिस ने किसी भी अपराध, छेड़छाड़ या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी देने के लिए टोल फ्री नंबर 1800-233-1905 की जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य शेखू राम साहू, शिक्षकगण एवं थाना औंधी पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे। थाना प्रभारी नवल साव ने कहा कि जागरूक विद्यार्थी ही सुरक्षित समाज की मजबूत नींव हैं।
मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!