Newsछत्तीसगढ़मोहला-मानपुर

पांचवी बार फिर मिली अध्यक्ष पद की जवाबदारी

मानपुर/खडगांव
—पांचवी बार फिर मिली अध्यक्ष पद की जवाबदारी ,,
भाजपा के वरिष्ठ नेता एलेंद्र त्रिपाठी को एक बार फिर से आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल खड़गांव अध्यक्ष पद जवाबदारी पालकों एवं ग्रामवासियों द्वारा सर्वसम्मति से सौंपी गई है। इसके पूर्व वे

अविभाजित मध्य प्रदेश में पटवा सरकार के कार्यकाल में इसी संस्थान के अध्यक्ष पद शासन उन्हें मनोनीत किया गया था।बाद दो बार रमन सिंह सरकार के कार्यकाल मेंमनोनीत किए गए थे । सन2024 में उन्हें एक बार फिर से सर्वसम्मति से चुना गया लेकिन वर्तमान सरकार द्वारा पूरे प्रदेश के शाला विकास/प्रबंधन समिति भंग कर पुनः पालकों द्वारा चुनाव कराने का आदेश दिया गया। इसी क्रम में दिनांक 7/7/2026 को आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल इंग्लिश/हिंदी माध्यम खड़गांव में पालकों एवं ग्रामवासियों द्वारा सर्वसम्मति से भाजपा समर्थित एलेंद्र त्रिपाठी को अध्यक्ष पद तथा भाजपा महिला मोर्चा के मीडिया प्रभारी नीलिमा जैन को उपाध्यक्ष पद पर चुना गया ।
मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!