Newsमोहला-मानपुर
मोहला पुलिस ने आत्महत्या के लिए प्रताड़ित करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

मोहला पुलिस ने आत्महत्या के लिए प्रताड़ित करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
मोहला। थाना मोहला क्षेत्र में युवती को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में पुलिस ने आरोपी सूरज उर्फ सोनू राजपूत (31) निवासी मोहला को गिरफ्तार किया है। मृतिका शीतल नेताम अनुसूचित जनजाति वर्ग से संबंधित थी।


जांच में सामने आया कि आरोपी लगातार उसे परेशान करता था, जिससे क्षुब्ध होकर युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 108 बीएनएस एवं 3(2)(V) एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री वाय.पी. सिंह के निर्देशन में की गई।
मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट