Newsछत्तीसगढ़मोहला

चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने व्यापारी संघ मोहला का जताया आभार

चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने व्यापारी संघ मोहला का जताया आभार
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इण्डस्ट्रीज जिला इकाई राजनांदगांव द्वारा व्यापारी हितों एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सहयोग प्रदान करने पर व्यापारी संघ मोहला के , पदाधिकारियों एवं समस्त व्यापारी बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया है।
चेम्बर परिवार की ओर से जारी संदेश में कहा गया कि आप सभी के सहयोग, मार्गदर्शन एवं सहभागिता से आयोजित कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा। संगठन ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग एवं मार्गदर्शन मिलता रहेगा, जिससे व्यापारी हितों को और मजबूती मिलेगी।


जिलाध्यक्ष कमलेश बैद ने व्यापारी संघ मोहला के सभी पदाधिकारियों व व्यापारियों का दिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चेम्बर परिवार हमेशा व्यापारियों के हितों एवं उनके विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 1959 में स्थापित चेम्बर का उद्देश्य व्यापारियों को संगठित कर उनके विकास एवं हितों की रक्षा करना रहा है। संगठन का ध्येय वाक्य “विकसित व्यापार का आधार चेम्बर परिवार” व्यापारिक एकता और प्रगति को दर्शाता है।

मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!