News

जिला  पंचायत भवन का भूमिपूजन प्रशासनिक ढांचे मिलेगी मजबूती

  • जिला पंचायत भवन का भूमिपूजन, प्रशासनिक ढांचे को मिलेगी मजबूती*
    मोहला, 06 अप्रैल 2026।
    जिले के प्रशासनिक विकास की दिशा में एक अहम पहल करते हुए संतोष पाण्डेय ने आज संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में प्रस्तावित जिला पंचायत भवन का विधिवत भूमिपूजन किया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
    कार्यक्रम में इन्द्र शाह माण्डवी, भोलाराम साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह, उपाध्यक्ष भोजेश शाह सहित जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के सदस्यगण उपस्थित रहे। प्रशासन की ओर से कलेक्टर तुलिका प्रजापति, सीईओ जिला पंचायत भारती चन्द्राकर तथा डीएफओ दिनेश पटेल समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

  • सांसद श्री पाण्डेय ने कहा कि इस भवन के निर्माण से प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी और आम नागरिकों को एक ही स्थान पर बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचनाओं को मजबूत किया जा रहा है, जिससे योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।
    उन्होंने निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए। अधिकारियों ने जानकारी दी कि प्रस्तावित जिला पंचायत भवन आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा, जहां विभिन्न विभागों के समन्वय से कार्य संपादित किए जाएंगे।३
    इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
    मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!