मानपुर मंडल में मनाया गया स्थापना दिवस

आज दिनाँक 06/04/2026 को मानपुर मंडल में विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा के कार्यकर्ताओ द्वारा पार्टी के सूत्रधार परम श्रद्धेय डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी,पं.दीनदयाल उपाध्याय,अटल बिहार बाजपेयी जी और मां भारती के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उनका स्मरण किया गया। सभी ने जय घोष किया व नारे लगाए तत्पश्चात भाजपा का ध्वज रोहण कर राष्ट्र प्रथम और जनसेवा का संकल्प लिया।इस अवसर पर प्रमुख रुप से मंडल अध्यक्ष मानपुर प्रकाश मिश्रा,महामन्त्री श्रीमति भारती माहौर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य युवा मोर्चा गणपत चांडक प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अल्पसंख्यक मोर्चा श्री शमीम तिगाला जी, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमति किरण मंडावी, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा एन.अभिषेक, जिला मंत्री किसान मोर्चा राजहंस मंडावी, धनेश यादव जी,जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती पार्वती मानिकपुरी जी ,मंडल उपाध्यक्ष यशवंत पटेल जी,जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा योगेन्द्र गंधर्व , युवा मोर्चा मंडल प्रचार प्रसार प्रमुख प्रिंस पटरिया , मंडल मंत्री राजू सेन , वीरेंद्र माहौर जी,मनीष देशमुख,मंडल मंत्री महिला मोर्चा खोमिन साहू जी , श्रीमति पुनिता कुलदीप जी ,श्रीमति राम जी टाडिया जी उपस्थिति हुए।
मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट