Newsमोहला-मानपुर

चोरी के मामले में खड़गांव  पुलिस की कार्यवाही

💥चोरी के मामले में खड़गांव पुलिस की कार्यवाही।

💥चोरी की मोटरसाइकिल अलग-अलग कलपुर्जों के रूप में बरामद।

💥मोटरसाइकिल चोरी के 04 आरोपी सलाखों के पीछे।

💥आरोपियों से चोरी में प्रयुक्त वाहन भी जप्त,मुखबिर सूचना पर त्वरित कार्रवाई से मामला सुलझा।

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, श्री वाय.पी. सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री डी.सी. पटेल तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मानपुर श्री विनोद कुमार मिंज के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी संजय कुमार यादव, थाना खड़गांव के नेतृत्व में खड़गांव पुलिस द्वारा चोरी के मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 04.04.2026 को आवेदक रमेश कुमार मांझी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसके डेढ़ साला मृतक सुबेसिंह की मोटरसाइकिल क्रमांक CG-08-AM-9901 अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर ली गई है।
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद चोरी गई मोटरसाइकिल की पतासाजी हेतु मुखबिर तैनात किया गया। मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि शेरपार के कुछ व्यक्ति माल मशरूका (मोटरसाइकिल के पार्ट्स) बेचने की फिराक में घूम रहे हैं।
सूचना के आधार पर संदेही निखिल भुआर्य, अजय कुमार, गुलशन बघेल एवं सोनू उर्फ मुकुल विश्वकर्मा निवासी नयापारा शेरपार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों द्वारा बताया गया कि दिनांक 31.03.2026 को रानाटोला जाते समय बिटेझर डोगरी मोड़ के पास सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल को चोरी कर जंगल में गड्ढे में छिपा दिया गया।
इसके बाद दिनांक 01.04.2026 को रात्रि में सभी आरोपी मोटरसाइकिल को शेरपार लाए तथा मिस्त्री मुकुल विश्वकर्मा की सहायता से मोटरसाइकिल को अलग-अलग कलपुर्जों में खोलकर बेचने की योजना बनाई, ताकि पहचान से बचा जा सके।
आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर चोरी की गई मोटरसाइकिल के विभिन्न कलपुर्जे बरामद किए गए। साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक CG-08-AD-1550 (CB Shine Honda) आरोपी निखिल भुआर्य के कब्जे से जप्त की गई।
आरोपियों निखिल भुआर्य, अजय कुमार, गुलशन बघेल एवं मुकुल विश्वकर्मा के विरुद्ध अपराध धारा 303(2), 238, 3(5) बी.एन.एस. के तहत अपराध सिद्ध पाए जाने पर दिनांक 01.04.2026 को क्रमशः 15:20, 15:30, 15:40 एवं 15:50 बजे गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को दी जाकर आरोपियों को न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना खड़गांव पुलिस की सराहनीय भूमिका रही।

मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!