मोहला में रैली एवं धरना आयोजन हेतु अनुमति के लिए आवेदन प्रस्तुत
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में एक सामाजिक मुद्दे को लेकर आगामी 6 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित रैली एवं धरना कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन से अनुमति मांगी गई है। इस संबंध में जिला अखिल भारतीय हल्बा/हल्बी समाज द्वारा जिला दण्डाधिकारी को औपचारिक आवेदन प्रस्तुत किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, संगठन द्वारा 6 अप्रैल को 12बजे तक वन धन केन्द्र, मोहला में रैली एवं धरना कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई गई है। कार्यक्रम के अंतर्गत धरना पश्चात जिला कार्यालय तक रैली निकालकर ज्ञापन सौंपने का भी प्रस्ताव है।

आयोजन का उद्देश्य समाज से जुड़े एक गंभीर विषय, कमलेश जी की हत्या के विरोध में आवाज उठाना बताया गया है। इस कार्यक्रम में लगभग 1000 लोगों के शामिल होने का अनुमान है, जिसमें मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी एवं राजनांदगांव जिले से बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना जताई गई है।
आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि कार्यक्रम के दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग किया जाएगा। प्रतिभागियों के आगमन के लिए बस, ट्रक, ट्रैक्टर, छोटे चार पहिया वाहन, दो पहिया वाहन एवं पैदल साधनों का उपयोग किया जाएगा। वाहनों की संख्या में लगभग 30-40 बस/ट्रक, 10 ट्रैक्टर/छोटा हाथी, 20-25 चार पहिया एवं 40-50 दो पहिया वाहन शामिल रहने की संभावना है।
संगठन ने जिला प्रशासन से कार्यक्रम के शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित आयोजन हेतु अनुमति प्रदान करने का अनुरोध किया है।
विनीत:
जिला अखिल भारतीय हल्बा/हल्बी समाज
मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.