News

सभी क्षेत्रों मे नवाचार आवश्यक-श्री सम दरिया

सभी क्षेत्रों में नवाचार आवश्यक – श्री समदरिया

अंबागढ़ चौकी में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न

आयोजन मे दो सौ से अधिक प्रमुख जनों ने भाग लिया

अंबागढ़ चौकी
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत होने वाले विभिन्न आयोजनों की श्रृंखला में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन अंबागढ़ चौकी में सम्पन्न हुआ। जिसमें पांच विकासखंड डोंगरगांव, छुरिया, मोहला, मानपुर एवं अं चौकी से विभिन्न सत्रह श्रेणी के दो सौ से अधिक प्रमुखजनों ने भाग लिया। इस गोष्ठी के मुख्यवक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मध्य क्षेत्र के प्रचारक प्रमुख शिवराम समदरिया थे, वही विभाग संघचालक राजेश ताम्रकार एवं सह जिला संघ चालक मनहरण पिथौरा मंचस्थ थे। आयोजन मे उपस्थित प्रमुख जनों को संघ शताब्दी वर्ष के विभिन्न गतिविधियों जिसमें विजयादशमी उत्सव, गृह संपर्क अभियान, हिंदू सम्मेलन, युवा संवाद जैसे सम्पन्न हुए कार्यक्रमों की जानकारी तथ्यात्मक और विस्तार से दी गई।

समाज के सभी क्षेत्रों में नवाचार की ज़रूरत – समदरिया

अंबागढ़ चौकी में आयोजित प्रमुख जन गोष्ठी में मुख्य वक्ता संघ के मध्य क्षेत्र प्रचारक प्रमुख शिवराम समदरिया ने संघ के स्थापना काल से लेकर शताब्दी वर्ष तक के विभिन्न कालखंडों और उसके उतार चढ़ाव को बताते हुए कहा कि, संघ ने शुरूआती 25 वर्ष अपने सबसे बुरे समय को देखा फिर निरंतर संघ के प्रति समाज की भावना सकारात्मक होती रही यही कारण है कि, संघ आज अपना गौरवशाली सौ वर्ष पूर्ण कर समाज और राष्ट्र की सेवा में रत है। उन्होंने कहा कि शताब्दी वर्ष में संघ को अच्छा मानने वालों से संघ को अपना मानने का कार्य करना है। श्री समदरिया ने कहा कि, संघ सभी को रोटी कपड़ा और मकान के साथ शिक्षा और स्वास्थ्य की सुविधा समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे के मूल उद्देश्य को लेकर कार्य कर रहा है। उन्होंने कृषि, शिक्षा सहित समाज के विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार की आवश्यकता पर जोर देते हुए संघ के पंच परिवर्तन के विषयों को विस्तार से बताया। श्री समदरिया ने अपने उद्बोधन में रामायण के विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से संत मिलन, हरिकथा, दया , धर्म और उपकार को आज सबसे बड़ी सामाजिक जरूरत बताया ।

सत्रह श्रेणी के प्रमुख जनों ने भाग लिया
प्रमुख जन गोष्ठी में जिले भर के 17 विभिन्न श्रेणी जिसमें कृषक, समाज सेवी, शिक्षक, शासकीय सेवक, अधिवक्ता, चिकित्सक, जनप्रतिनिधि सहित विभिन्न श्रेणी के दो सौ से अधिक प्रमुख जन कार्यक्रम मे उपस्थित थे। यह क्षेत्र में पहला अवसर है जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यक्रम में मुस्लिम समाज के भी प्रमुख जनों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम में कबीर मठ नदिया के महंत गिरवर साहेब, गायत्री परिवार के हरे कीर्तन निषाद, सुकालू साहू, सेवानिवृत डीआईजी डी आर आचला, सेवा निवृत एसपी जे आर ठाकुर, अधिवक्तागण राजू निषाद, संगीता मिश्रा, धनंजय पांडे, पत्रकारों में योगेश खंडेलवाल, योगेंद्र सिंगने, गोविंद गुप्ता, समाजसेवी देवेंद्र सर्वा, खोरबाहरा यादव, गोपाल वर्मा, नैनसिंग गोडरा, वैध हेमलाल नेताम, भोजराज हुलासी, चिकित्सक, डॉ सांचेत् सिंह, डॉ शंकर सिंह कश्यप, डॉ सिद्धांत, राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह, कृषक समूह से शोभा शंकर त्रिपाठी, मदन साहू, रमन वाल्दे शिक्षक कौशल साहू, जितेंद्र पटेल, सोन सिंह कॉमरे सहित अन्य जनप्रतिनिधि और प्रमुख जन उपस्थित थे।

*मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट*

Back to top button
error: Content is protected !!