Newsमोहला

युवा मोर्चा द्वारा श्रद्धांजलि एवं दीपदान कार्यक्रम का आयोजन


भारतीय जनता युवा मोर्चा
जिला – मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी
“नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ — कदम शांति और विकास की ओर” 
छत्तीसगढ़ के नक्सल मुक्त होने की ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय मोहला स्थित जयस्तंभ चौक में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा श्रद्धांजलि एवं दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहीद वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


यह आयोजन जिला भाजयुमो अध्यक्ष पुलकित खंडेलवाल एवं जिला महामंत्री मोनू वर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री अनिल गुप्ता, जिला मंत्री राजीव तिवारी, जिला संयोजक धनंजय पांडे, जिला कार्यालय प्रभारी गोपाल कौशिक, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला मंत्री खलील कुरैशी, मंडल अध्यक्ष मोहला अमित श्रीवास्तव, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष नूतन साहू एवं अनुराग कन्नौजे, जिला कोषाध्यक्ष कोमल राजपूत, मंडल अध्यक्ष नंद किशोर, मंडल महामंत्री अमजद एवं अशफाक खान सहित बड़ी संख्या में स्थानीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर दीप प्रज्वलन कर शहीदों के बलिदान को नमन किया गया तथा उनके अदम्य साहस और देशभक्ति को स्मरण करते हुए राष्ट्र की एकता, शांति और विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई गई।
कार्यक्रम का समापन देशभक्ति के संकल्प के साथ किया गया, जिसमें सभी उपस्थितजनों ने नक्सल मुक्त, सुरक्षित और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।

Back to top button
error: Content is protected !!