जिले को मिली बड़ी सौगात: विधायक के प्रयास से विभिन्न स्कूलों में बनेगा प्रार्थना शेड

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी: जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में लोक शिक्षण संचालनालय के द्वारा शासकीय शालाओं में लघु निर्माण कार्यों की स्वीकृति प्रदान किया गया है। मोहला-मानपुर विधायक इंद्रशाह मंडावी के अनुशंसा से मानपुर विकासखंड के हाई स्कूल ईरागांव में प्रार्थना शेड, हाई स्कूल

भरीटोला में प्रार्थना शेड, हायर सेकेंडरी स्कूल खड़गांव में प्रार्थना शेड, हायर सेकेंडरी स्कूल ठेकेदारी बोरिया में भी प्रार्थना शेड का स्वीकृति प्रदान किया गया है। इसी प्रकार मोहला विकासखंड के हाई स्कूल भोजटोला, हाई स्कूल दुगाटोला, हाई स्कूल वासड़ी, हाई स्कूल ककईपार, हायर सेकेंडरी स्कूल कोर्रामटोला, हायर सेकेंडरी स्कूल डूमरटोला, शास प्राथमिक शाला वासड़ी, शास प्राथमिक शाला मरकाटोला, शास प्राथमिक शाला पांडरवानी, शास प्राथमिक शाला गोटाटोला, शास प्राथमिक शाला गोटटोला, शास प्राथमिक शाला एकटकन्हार में भी प्रार्थना शेड का निर्माण विषयक स्वीकृति प्रदान किया गया है। इसी प्रकार अंबागढ़ चौकी विकासखंड अंतर्गत हाई स्कूल गोपलिनचुवा, हाई स्कूल भरीटोला, हायर सेकेंडरी स्कूल केसरीटोला, हाई स्कूल कौड़ीकसा में भी प्रार्थना शेड का निर्माण होगा जिससे स्कूली बच्चों को सुविधा होगी साथ ही स्कूल परिसर का भी कायाकल्प होगा।

विभिन्न स्कूलों में प्रार्थना शेड कार्यों के स्वीकृति प्रदान कराने पर जिला अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर, युकाँ अध्यक्ष मनीष निर्मल, सुशीला भंडारी, ब्लॉक अध्यक्ष बालचंद कोरेटी, राजेंद्र चक्रधारी, मुकेश सिन्हा, अजय राजपूत, अब्दुल खलीक, जनपद अध्यक्ष पुष्पा मंडावी, उपाध्यक्ष देवानंद कौशिक, अगनू राम कुमेटी, सईदा खान, सभापति कांता ठाकुर, बृजबती धुर्वे, विधायक प्रतिनिधि ऋषभ ठाकुर, लता साव, सरपंच सुरेखा सोरी, नारद भूआर्य, नाजिमा जामड़े, रमिला धुर्वे, सुकलाल धुर्वे, राजकुमार ध्रुव, विमल साहू, पन्ना मेश्राम, रोहिदास साहू, अवध चुरेंद्र, लच्छू साबले, त्रिवेंद्र शाह मंडावी, परमेश्वर कोठारी, सागर सिन्हा, तनुज मंडल, बशीर खान, उपेंद्र मिश्रा ने विधायक इंद्रशाह मंडावी का आभार व्यक्त किया है।
मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट