युवा मोर्चा नगर उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश(राहुल)शर्मा द्वारा जनहित के मुद्दों को उठाते हुए बीएसपी प्रबंधन के द्वारा तत्काल रोड में जमे धूल और फाइंस मिट्टी को जेसीबी के द्वारा हटवाया गया।

युवा मोर्चा नगर उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश(राहुल)शर्मा द्वारा जनहित के मुद्दों को उठाते हुए बीएसपी प्रबंधन के द्वारा तत्काल रोड में जमे धूल और फाइंस मिट्टी को जेसीबी के द्वारा हटवाया गया।
दल्लीराजहरा –
आज भाजपा युवा मोर्चा नगर उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश(राहुल)शर्मा द्वारा जनहित के मुद्दों को उठाते हुए बीएसपी के ट्रकों को रोका गया
नगर के मुख्य मार्ग पुराना बाजार से झरन मंदिर जाने वाले मार्ग पर माइंस की आने जाने वाली बीएसपी कि गाड़ियों से धूल उड़ कर आने जाने वाले राहगीरों को बड़ी समस्या झेलना पड़ रहा था झरन मंदिर के आगे से रोड के दोनों तरफ़ फाईस की चिकनी मिट्टी आ जाने के कारण आने जाने वाले राहगीरों को दुर्घटना का असार झेलना पड़ रहा था।

जिसको देखते हुए राहुल शर्मा ने बीएसपी की गाड़ियों को रोका जिसके बाद बीएसपी प्रबंधन हरकत में आते हुए रोड में जमे हुए मिट्टी को तत्काल सफाई करवाया आने जाने वाले राहगीरों को संतुष्टि हुई पुराना बजार वासियों ने एवं वार्ड वासियों ने आभार जताया !
इस में मुख्य भूमिका निभाने वाले चंद्रप्रकाश(राहुल)शर्मा,भाजपा अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष मोहर्रम हुसैन,
एवं बंटी,दिनेश एवं वार्ड के सदस्य उपस्थित रहे
राहुल शर्मा ने कहा:-



ना रुकना, ना झुकना, ना थककर बैठ जाना,
हर गिरकर फिर उठना, खुद को और मजबूत बनाना।
मंज़िल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है,
पंखों से नहीं, हौसलों से उड़ान होती है।