टीबी उन्मूलन में समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी जरूरी-अध्यक्ष, जिला पंचायत श्रीमति नम्रता सिंह

– टीबी उन्मूलन में समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी जरूरी – अध्यक्ष, जिला पंचायत श्रीमती नम्रता सिंह
– विश्व क्षय रोग दिवस पर मोहला में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, 100 दिवसीय उन्मूलन अभियान का हुआ शुभारंभ मोहला 24 मार्च 2026। विश्व क्षय रोग (टीबी) दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहला परिसर में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम



मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट

का आयोजन जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सविता सोरी एवं रेखा कोठारी, कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति, स्थानीय जनप्रतिनिधि श्री सुरजीत ठाकुर, श्री कन्हैया राजपूत, श्री अब्दुल सालिक सहित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.आर. मण्डावी, जिला क्षय अधिकारी डॉ. एस.आर. कोवाची, जिला कार्यक्रम प्रबंधक राकेश वर्मा तथा संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान जिले में 100 दिवसीय सघन टीबी उन्मूलन अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि टीबी उन्मूलन के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक है और सभी को मिलकर इस अभियान को सफल बनाना होगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि टीबी के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच कराएं और निःशुल्क उपचार का लाभ उठाएं। इस अभियान के अंतर्गत टीबी के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने, समय पर जांच एवं उपचार सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक मरीज तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा टीबी उन्मूलन की शपथ ली गई तथा आमजन को टीबी के लक्षण, जांच एवं निःशुल्क उपचार के संबंध में जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिले की 104 टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह द्वारा गांधी जी की प्रतिमा एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही टीबी नियंत्रण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों को भी प्रमाण पत्र देकर उत्साहवर्धन किया गया।
*मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट*
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.