News

भक्त माता कर्मा का जीवन भक्ति और शक्ति का अनुपम संगम:मक्खन साहु

भक्त माता कर्मा का जीवन भक्ति और शक्ति का अनुपम संगम – मक्खन साहू
मोहला-मानपुर | साहू समाज की कुलदेवी और अटूट श्रद्धा की प्रतीक भक्त शिरोमणि माता कर्मा की जयंती के अवसर पर क्षेत्र के शिक्षक मक्खन साहू ने माता कर्मा के जीवन दर्शन पर अपने विचार साझा किए हैं।


श्री साहू ने अपने आलेख में कहा कि माता कर्मा ने अपनी भक्ति के बल पर यह सिद्ध किया कि ईश्वर केवल भाव के भूखे हैं। भगवान जगन्नाथ द्वारा उनकी खिचड़ी स्वीकार करना इस बात का प्रमाण है कि प्रेम और समर्पण ही सबसे बड़ी पूजा है। उन्होंने समाज के युवाओं से अपील की कि वे माता कर्मा के बताए सत्य, अहिंसा और सामाजिक एकता के मार्ग पर चलें।
मक्खन साहू ने क्षेत्र के समस्त स्वजातीय बंधुओं को इस पावन पर्व की शुभकामनाएँ देते हुए समाज की प्रगति और खुशहाली की कामना की है।

मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!