छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने दी बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ के बजट में 81 करोड़ की लागत से 17 किमी बाईपास के सड़क को मिली मंजूरी – युवराज लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ के बजट में 81 करोड़ की लागत से 17 किमी बाईपास के सड़क को मिली मंजूरी। – युवराज लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम (अध्यक्ष नगर पंचायत लोहारा)
डोंडी लोहारा –
छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओ पी चौधरी द्वारा पेश किए गए बजट में दल्लीराजहरा बाईपास के प्रावधान का डोंडी लोहारा नगर पंचायत अध्यक्ष युवराज लाल निवेन्द्र सिंह ठेकान ने छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव , विजय शर्मा व वित्त मंत्री ओपी चौधरी , भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन व भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख के प्रति आभार व्यक्त किया है।
नगर पंचायत डोंडी लोहारा के अध्यक्ष लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम ने बताया कि सड़क निर्माण से नगर वासियों को लगातार भारी वाहनों के आवाजाही से होने वाली परेशानियों और दुर्घटनाओं से निजात मिलेगी। दल्ली राजहरा होकर गुजरने वाली सैकड़ो हैवी 10 व 16 चक्के वाली वाहनों से होने वाले प्रतिदिन के जाम से नगर वासियों को अब राहत मिलेगी। युवराज लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम में लगातार डोंडी लोहारा विधानसभा के गतिविधियों को विगत वर्षों से गुजरने वाले भारी वाहनों के प्रवेश व प्रतिदिन के जाम से स्थानीय व आसपास की जनता को परेशानियां हो रही थी जिसे ध्यान में रखते हुवे छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2025, 26 में दल्ली राजहरा बाईपास के लिए 17 किलोमीटर दूरी तक बाईपास सड़क का प्रावधान किया गया था। कुल 81 करोड़ की लागत से बनने वाले इस सड़क में 10% बीएसपी की भूमि ,7% वन भूमि व 10% भू अर्जन का क्षेत्र समाहित है। छत्तीसगढ़ शासन लोक निर्माण विभाग इस बाईपास सड़क बनाने के लिए सर्वे का कार्य पूर्व ही पूर्ण कर लिया गया था। दल्ली राजहरा और गोटूल मुंडा के बीच मुख्य मार्ग के समीप ग्राम चिखली जाने वाले मुख्य सड़क को बाईपास सड़क के रूप में चिन्हित किया गया है ।

जो अब चिखली जमरूआ साल्हे होते हुए ग्राम गुजरा के समीप दल्ली बालोद मुख्य मार्ग पर निकलेगी जिसकी दूरी कुल 17 किलोमीटर की है।इस संबंध में लगातार प्रयासरत रहे नगर पंचायत अध्यक्ष युवराज लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से निवेदन करते हुए कहा था ।
कि नगर के आम जनता की वर्षों पुरानी मांग को ध्यान में रखकर बाईपास सड़क को जल्द शुरू करने की दिशा में प्रयास किया जाए ताकि दल्ली राजहरा में होने वाले दुर्घटनाओं से नगर वासियों को निजात मिले। साथ ही बड़ी-बड़ी गाड़ियों से उड़ने वाले धूल और प्रदूषण से मुक्ति मिले। जिसे ध्यान में रखकर छत्तीसगढ़ शासन के संवेदनशील मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा बाईपास सड़क को बजट में शामिल कर एक बड़ी सौगात दी है। मैं लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम इस सौगात के लिए बहुत बहुत आभार व धन्यवाद ज्ञापित करता हु।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.