News

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता – सहायिकाओं नेे कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने बताया कि देश में आईसीडीएस योजना के 50 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं, लेकिन अब तक मानदेय में संतोषजनक वृद्धि नहीं हुई है। वर्तमान में कार्यकर्ताओं को ₹4500 एवं सहायिकाओं को ₹2250 प्रतिमाह मानदेय मिल रहा है, जिसे उन्होंने अपर्याप्त बताया।


मुख्य मांगों में शासकीय कर्मचारी घोषित करना, कार्यकर्ता को ₹26,000 एवं सहायिका को ₹22,100 न्यूनतम वेतन देना, प्रतिवर्ष वेतन वृद्धि, सेवानिवृत्ति पर पेंशन, ग्रेच्युटी एवं समूह बीमा जैसी सामाजिक सुरक्षा सुविधाएं शामिल हैं।
संयुक्त मंच के आह्वान पर 26-27 फरवरी 2026 को दो दिवसीय कार्यबहिष्कार कर जिले में धरना-रैली की गई। मांगें पूरी नहीं होने पर 9 मार्च 2026 को रायपुर में प्रदर्शन एवं विधानसभा घेराव की चेतावनी दी गई है।
जिला अध्यक्ष चित्ररेखा डोंगरे ने शासन से शीघ्र मांगें पूरी करने की अपील की है।

मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!