जिले के थाना का आकस्मिक निरीक्षण

💥 थाना अम्बागढ़ चौकी, मदनवाडा, सीतागाँव, कोहका का किया गया आकस्मिक निरीक्षण।
💥 पुलिस महानिरीक्षक श्री बालाजी राव सोमावार (भा.पु.से.)द्वारा निरीक्षण के दौरान अधिकारियों/जवानों से उनका हालचाल पूछा गया ।
💥 पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज, राजनांदगांव श्री बालाजी राव सोमावार(भा.पु.से.) का जिला मोहला मानपुर अं.चौकी का प्रथम आगमन।
💥 घोर नक्सल प्रभावित गांवों में पुलिस महानिरीक्षक का सामुदायिक पुलिसिंग अभियान ग्रामीणों को किया सहयोग।
💥 ग्रामीणों को सार्वजनिक कार्यक्रम में भोजन के लिए भेंट किये बर्तनों का सेट।
💥 नक्सल प्रभावित क्षेत्र के स्कूली बच्चों को वितरित किये गए खेल सामग्री।
💥 थाना अम्बागढ़ चौकी, मदनवाडा, सीतागाँव, कोहका का किया गया आकस्मिक निरीक्षण।
💥 पुलिस महानिरीक्षक श्री बालाजी राव सोमावार (भा.पु.से.)द्वारा निरीक्षण के दौरान अधिकारियों/जवानों से उनका हालचाल पूछा गया ।
आज दिनाँक 03/02/2026 को पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज राजनांदगांव श्री बालजी राव सोमावार (भा.पु.से.) के आगमन पर थाना मदनवाड़ा क्षेत्र अंतर्गत घोर नक्सल प्रभावित ग्राम मुचर में सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक श्री बालाजी राव सोमावार (भा. पु. से.) स्वयं उपस्थित होकर ग्रामीणों से संवाद किया तथा श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह(भा. पु. से), आइटीबीपी कमांडेंट श्रीमान बुद्धि प्रकाश बडाया, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मानपुर श्री विनोद कुमार मिंज द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत सार्वजनिक कार्यक्रमों में उपयोग हेतु भोजन परोसने के लिए बर्तनों का सेट ग्रामीणों को भेंट किया।
इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक द्वारा ग्रामीणों को राज्य सरकार की नक्सल आत्मसमर्पण नीति के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण आईटीबीपी कैंप, थाना, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कलेक्टर कार्यालय अथवा राजनांदगांव स्थित आईजी कार्यालय में किसी भी स्थान पर किया जा सकता है।
पुलिस महानिरीक्षक महोदय ने ग्रामीणों से कहा कि गांव में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर नजदीकी सुरक्षा कैंप में तैनात अधिकारियों से बिना किसी भय के संपर्क करें, पुलिस हर संभव सहायता के लिए तत्पर है पुलिस आपकी दोस्त है।




बच्चों को बाँटे खेल सामग्री:-
सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत स्कूल के बच्चों के बीच पहुंचकर उन्हें खेल सामग्री वितरित किया गया इस मौक़े पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पढ़ाई के साथ साथ हमें खेल पर भी ध्यान देना चाहिए। क्योंकि खेल से हमारा समग्र विकास होता है।ग्रामीणों द्वारा पुलिस के इस मानवीय एवं विश्वास निर्माण के प्रयास की सराहना की गई।
कार्यक्रम में पुलिस विभाग से रक्षित निरीक्षक श्री भुनेश्वर कश्यप एवं मदनवाड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक खोमन भंडारी, जनपद सदस्य- चंदा मांडवी(सीतागांव), सरपंच- महेश्वरी धुर्वे (महका), ग्राम पटेल – राम सिंह कुमेटी (मुचर), ग्राम पटेल- पवन उसारे (कारेकट्टा), ग्राम पटेल- मानुराम कुमेटी (रेतेगांव) उपस्थित रहे।
मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.