Newsअंबागढ़ चौकी

केन्द्रीय बजट पर गजेंद्र मंडावी ने दी अपनी प्रतिक्रिया.


इस बजट में कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने, रोजगार के नए अवसर सृजित करने, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार तथा आधारभूत संरचना के विस्तार हेतु महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं।
जिला मोहला–मानपुर–अंबागढ़ चौकी जैसे वनांचल एवं सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए यह बजट विकास की नई संभावनाएं लेकर आया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, संचार, चिकित्सा एवं रोजगार के क्षेत्र में तेजी से प्रगति होगी।
भारतीय जनता पार्टी इस बजट को विकासोन्मुखी, जनहितकारी एवं भारत को विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाने वाला बजट मानते हुए इसका स्वागत करती है।
— गजेन्द्र मंडावी
भाजपा जिला सोशल मीडिया सह संयोजक
जिला मोहला–मानपुर–अंबागढ़ चौकी


केंद्रीय बजट 2026-27 के संबंध में बयान
गजेन्द्र मंडावी
भाजपा जिला सोशल मीडिया सह संयोजक
जिला मोहला–मानपुर–अंबागढ़ चौकी
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में तथा केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट सत्र 2026-27 देश के विकास, जनकल्याण और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने वाला बजट है।
यह बजट विशेष रूप से किसान, युवा, महिला, गरीब, मध्यम वर्ग एवं आदिवासी अंचलों के समग्र उत्थान को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

चौकी से गजेंद्र मंडावी की रिपोर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!