Newsछत्तीसगढ़राजनांदगांव

ऐतिहासिक बजट से मध्यम वर्ग और व्यापार जगत को बड़ी राहत- छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स प्रदेश मंत्री स्वाधीन जैन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को दी बधाई

छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के प्रदेश मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता स्वाधीन जैन ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत किए गए ऐतिहासिक आम बजट का स्वागत करते हुए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह बजट मध्यम वर्ग, व्यापारियों, उद्यमियों और MSME सेक्टर के लिए नई ऊर्जा और आशा लेकर आया है। बजट में लिए गए निर्णय देश की अर्थव्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।


स्वाधीन जैन ने विशेष रूप से 12 लाख रुपये तक की आय पर टैक्स छूट को मध्यम वर्ग के लिए ऐतिहासिक राहत बताते हुए आगे कहा कि इससे आम परिवारों की क्रय शक्ति बढ़ेगी, जिसका सीधा लाभ बाजार, व्यापार और उद्योग जगत को मिलेगा। उन्होंने आगे कहा कि MSME सेक्टर को सशक्त बनाने के लिए बजट में किए गए प्रावधान छोटे और मध्यम उद्योगों को मजबूती देंगे। इससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और देश की आर्थिक गति को तेज़ी मिलेगी। व्यापार को आसान बनाने और नए निवेश को प्रोत्साहित करने वाले कदम भारत को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे ले जाएंगे। यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज़ नहीं है बल्कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला रोडमैप है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में अपनी मजबूत पहचान बनाएगा। अंत में उन्होंने कहा कि यह बजट हर वर्ग के हितों का संतुलन रखते हुए तैयार किया गया है जिससे देश के व्यापारी, किसान, युवा और मध्यम वर्ग सभी को लाभ मिलेगा।
राजनांदगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!