जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा का मोहला आगमन

समाचार
मोहला, 24 जनवरी 2026।
आज शनिवार को भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय जननायक, उपमुख्यमंत्री, गृह मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री परम आदरणीय माननीय श्री विजय शर्मा जी का नवीन जिला मोहला–मानपुर–अंबागढ़ चौकी के मुख्यालय मोहला आगमन हुआ। उनके आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में भारी उत्साह और उमंग देखने को मिली।

इस अवसर पर जिले में निवासरत भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं जेष्ठ पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, जिला पंचायत, जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि, समस्त मोर्चा–प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं नारों के साथ माननीय मंत्री जी का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर आत्मीयता और संगठनात्मक जोश का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।
माननीय श्री विजय शर्मा जी ने जिले के सभी पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ जनों से संवाद करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त एवं मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है।
उन्होंने विशेष रूप से युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों एवं वंचित वर्ग तक योजनाओं की जानकारी पहुँचाने, उन्हें योजनाओं से जोड़ने तथा संगठनात्मक एकता को बनाए रखते हुए बूथ स्तर तक कार्य को सशक्त करने पर बल दिया। माननीय मंत्री जी ने कहा कि जब कार्यकर्ता एकजुट होकर निष्ठा एवं समर्पण भाव से कार्य करते हैं, तभी संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करता है।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में नए जोश, ऊर्जा और संकल्प का संचार देखने को मिला। सभी ने संगठन को मजबूत करने एवं आगामी लक्ष्यों को सफल बनाने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की।
प्रेस विज्ञप्ति के लिये यह जानकारी
जिला ऑपरेटर / मंडल मीडिया प्रभारी
विक्रांत निकोशे
जिला – मोहला–मानपुर–अंबागढ़ चौकी (छत्तीसगढ़)। ने दी है।