मिनी स्टेडियम मोहला में गणतंत्र दिवस समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल संपन्न

समाचार
मिनी स्टेडियम मोहला में गणतंत्र दिवस समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल संपन्न
मोहला, 24 जनवरी 2026। जिला मुख्यालय के मिनी स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित किया गया। अपर कलेक्टर श्री मिथलेश डोंडे ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अभ्यास भी किया गया।




इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने समारोह की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मंच, सुरक्षा, यातायात, बिजली व पेयजल व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। रिहर्सल में पुलिस बल, एनसीसी, स्काउट-गाइड, अधिकारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
गणतंत्र दिवस समारोह में मार्च पास्ट, मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों का सम्मान किया जाएगा।
मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट”
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.