Newsछत्तीसगढ़मोहला-मानपुर

मानपुर के दैनिक बाजार चौक पर उमड़ा कार्यकर्ताओं का उत्साह

दैनिक बाजार चौक पर उमड़ा कार्यकर्ताओं का उत्साह,
छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा का मानपुर में भव्य स्वागत
मानपुर।
आज मोहला आगमन पर छत्तीसगढ़ शासन के प्रभारी मंत्री, उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री माननीय श्री विजय शर्मा जी का मानपुर के दैनिक बाजार चौक में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं आम नागरिकों द्वारा भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। मंत्री जी के आगमन से पूरे क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।


इस गौरवपूर्ण अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, युवा मोर्चा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं आमजन उपस्थित रहे। सभी ने पुष्पगुच्छ, माल्यार्पण एवं नारों के साथ मंत्री जी का अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं में माननीय गृह मंत्री के प्रति विशेष उत्साह एवं ऊर्जा देखने को मिली।
माननीय विजय शर्मा जी का यह दौरा मानपुर क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके मार्गदर्शन एवं सान्निध्य से संगठन को नई दिशा और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलने की उम्मीद व्यक्त की गई। मंत्री जी ने कार्यकर्ताओं से आत्मीय संवाद करते हुए संगठनात्मक मजबूती, जनसेवा एवं विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही।
विश्राम के दौरान मानपुर में मंत्री जी ने आमजन एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सेव-चाय का आनंद लेते हुए अनौपचारिक भेंट-मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और क्षेत्र की आवश्यकताओं एवं समस्याओं पर चर्चा की।
इस अवसर पर भाजपा मानपुर मंडल की ओर से प्रमुख रूप से
श्री प्रकाश मिश्रा, श्री भोजेश शाह मंडावी, श्री मदन साहू, श्री दुर्गेश चांडक, श्रीमती रेनू टंडिया, श्री राजहंस मंडावी सहित युवा मोर्चा मानपुर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं ने माननीय गृह मंत्री श्री विजय शर्मा जी के नेतृत्व की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि उनके कुशल मार्गदर्शन में मानपुर एवं मोहला–मानपुर–अंबागढ़ चौकी जिले का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा


मानपुर से जिब्राइल खान ूकी रिपोर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!