Newsमोहला

अम्बागढ़चौकी पुलिस की त्वरित कार्यवाही..

अंबागढ़ चौकी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मड़ई मेले में चाकू से हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार
मोहला–मानपुर–अंबागढ़ चौकी जिले के ग्राम अरजकुंड में 15 जनवरी 2026 को आयोजित मड़ई मेले के दौरान एक युवक पर चाकू से हमला करने वाले फरार आरोपियों को अंबागढ़ चौकी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


घटना में ग्राम हिददड़ निवासी युवक के साथ गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देकर चाकू व हाथ-मुक्कों से मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाई गई थी। प्रकरण में थाना अंबागढ़ चौकी में अपराध क्रमांक 14/2026 अंतर्गत बीएनएस एवं आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री वाय.पी. सिंह के निर्देशन में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा एक विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया। घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया।
पुलिस ने आमजन व पंचायत प्रतिनिधियों से अपील की है कि मड़ई मेला अथवा अन्य सार्वजनिक आयोजनों की पूर्व सूचना पुलिस को अनिवार्य रूप से दें, ताकि सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!