नियत समय पर पीडीएस दुकान खोलने और उचित राशन वितरण के निर्देश-राज्य खाद्य आयोग अध्यक्ष

समाचार
मोहला–मानपुर–अंबागढ़ चौकी
छत्तीसगढ़
नियत समय पर पीडीएस दुकान खोलने और उचित राशन वितरण के निर्देश – राज्य खाद्य आयोग अध्यक्ष
मोहला, 15 जनवरी 2026। छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग अध्यक्ष श्री संदीप शर्मा ने एक दिवसीय जिले प्रवास के दौरान पीडीएस दुकानों, छात्रावास एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पीडीएस दुकानों को नियत समय पर खोलने तथा पात्र हितग्राहियों को उचित मात्रा में राशन वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।






निरीक्षण के दौरान उन्होंने खड़गांव में स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित पीडीएस दुकान की व्यवस्था की सराहना की, वहीं ग्राम कनेरी की पीडीएस दुकान में पाई गई अनियमितताओं पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। छात्रावास में बच्चों से भोजन, स्वच्छता एवं पढ़ाई को लेकर चर्चा की तथा किचन गार्डन की प्रशंसा की। आंगनबाड़ी केंद्र में नौनिहालों का भोजन चखकर खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांची और सुधार के निर्देश दिए।
उन्होंने छात्रावास एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में फोर्टिफाइड चावल के उपयोग और सही पकाने की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बच्चों के बेहतर पोषण पर विशेष ध्यान देने को कहा।
मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट