अवैध धान परिवहन पर औंधी पुलिस की कारवाई
💥 अवैध धान परिवहन पर औंधी पुलिस की कार्रवाई।
💥 रात्री नाकेबंदी में 1 ट्रक जब्त, लगभग 56 क्विंटल धान पकड़ा।
💥 मुंगनेर (महाराष्ट्र) से औंधी लाया जा रहा था अवैध धान।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी श्री यशपाल सिंह (भा. पु. से) के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री देवचरण पटेल, पुलिस अनुविभागिय अधिकारी मानपुर श्री विनोद कुमार मिंज के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश साहू के कुशल नेतृत्व में अवैध धान परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने हेतु दिनांक 14.01.2026 को रात्रि के समय एमसीपी (नाकेबंदी) लगाकर आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही थी।
इसी दौरान ट्रकों को संदेह के आधार पर रोककर जांच की गई।
जांच के दौरान—
🔹 ट्रक क्रमांक MH33T 2643 में
➡️ 144 कट्टा धान, कुल वजन 56 क्विंटल पाया गया।


पूछताछ में वाहन चालकों द्वारा धान को मुंगनेर (महाराष्ट्र) से औंधी लाना बताया गया।
अवैध धान परिवहन पाए जाने पर गवाहों के समक्ष मौके पर विधिवत पंचनामा तैयार किया गया एवं वाहन सहित धान को सुरक्षार्थ थाना औंधी परिसर में रखा गया है।
चूंकि प्रकरण खाद्य विभाग से संबंधित है, अतः अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु संबंधित विभाग को प्रतिवेदन तैयार कर भेजा गया है।
औंधी पुलिस द्वारा अवैध धान परिवहन के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।
मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.