Newsछत्तीसगढ़मोहला

ग्राम पंचायत दिघवाड़ी में मोहला महाविद्यालय द्वारा NSS शिविर का आयोजन

ग्राम पंचायत दिघवाड़ी में स्व. लाल श्याम शाह शासकीय नवीन महाविद्यालय, मोहला द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के अंतर्गत सात दिवसीय (17/12/25 से 23/12/25 तक )विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता, जागरूकता एवं सामाजिक सेवा को बढ़ावा देना रहा।

शिविर उद्घाटन पहले दिन 17 दिसम्बर को किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत के सरपंच श्रीमती संतोषी मंडावी जी और अध्यक्षता के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जी. के. जोशी जी रहे…

उद्घाटन कि शुरुआत राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रेरणारस्रोत स्वामी विवेकानंद जी और माँ वीणावादिनी, भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र में पूजा अर्चना कर किया गया….फिर सभी अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ और NSS बैच लगाकर किया गया।
शिविर के द्वितीय दिवस में रात्रिकालीन संस्कृतिक कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष मान. श्रीमती नम्रता सिंह जी उपस्तिथि से स्वयंसेवकों में काफी उत्साह और उमंग देखने को मिली सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतिम में जिला पंचायत अध्यक्ष जी को सम्मान भेंट स्वयंसेवकों द्वारा किया गया ।

शिविर के दौरान NSS स्वयंसेवकों ने ग्राम में स्वच्छता अभियान चलाया, जल संरक्षण, नशामुक्ति, स्वास्थ्य एवं शिक्षा जैसे विषयों पर जनजागरूकता रैली निकाली। इसके साथ ही स्वयंसेवकों द्वारा नुक्कड़ नाटक, पोस्टर एवं रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से ग्रामीणों को सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत दिग्वाड़ी के सरपंच, पंचगण, ग्रामीणजन एवं NSS कार्यक्रम अधिकारी श्री जी.पी.चंद्रवंशी जी तथा अतिथि व्याख्याता श्री लक्ष्मीनारायण यादव जी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने स्वयंसेवकों के कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!