News

शासकीय लाल चक्रधर शाह स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबागढ़ चौकी में करियर गाइडेंस कार्यक्रम सम्पन्न

अंबागढ़ चौकी। शासकीय लाल चक्रधर शाह स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रों के भविष्य निर्माण हेतु करियर गाइडेंस एवं काउंसलिंग कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में श्री अशोक चन्द्रवंशी जी ने उपस्थित होकर छात्रों को करियर गाइडेंस, काउंसलिंग, नौकरी, प्रतियोगी परीक्षा एवं कौशल विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य आदरणीय परतेती सर द्वारा की गई। विशेष अतिथि के रूप में भाजपा नेता अरुण यादव, गुलाब गोस्वामी जी, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री संतोष साहू, हितेश जैन, गजेंद्र मंडावी, भूपेंद्र नुरेटी सहित महाविद्यालय के समस्त अध्यापक एवं प्राध्यापकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लगभग 200 छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।
श्री चन्द्रवंशी जी ने छात्रों को “ड्रीम तैयार करने”, “गोल सेट करने” तथा “लक्ष्य प्राप्ति के मूल मंत्र” को व्यावहारिक उदाहरणों के साथ समझाया। उनके प्रेरणादायी विचारों से छात्रों में नई ऊर्जा, उत्साह एवं आत्मविश्वास का संचार हुआ।

कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु श्री चन्द्रवंशी जी ने समस्त अध्यापक एवं प्राध्यापकगण, जनप्रतिनिधिगण एवं छात्रों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। अंत में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं ने श्री चन्द्रवंशी जी का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
*चौकी से गजेंद्र मंडावी की रिपोर्ट। **

Back to top button
error: Content is protected !!