अवैध शराब से बर्बाद हो रहा जिला, वसूली में उलझा आबकारी विभाग

अवैध शराब से बर्बाद हो रहा जिला, वसूली में उलझा आबकारी विभाग
मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में अवैध शराब का कारोबार चरम पर है। आदिवासी अंचल के गांवों में नशे की लत से युवा पीढ़ी बर्बादी की ओर बढ़ रही है। वहीं आबकारी विभाग पर संरक्षण और वसूली के गंभीर आरोप लगे हैं।
जानकारी के अनुसार, सहायक जिला आबकारी अधिकारी आर.एस. भांडेकर पर अंबागढ़ चौकी की एक महिला ने घर में घुसकर 50 हजार रुपए महीना वसूली की मांग और बदसलूकी का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को कॉल डिटेल्स, वीडियो और फोटो सबूत भी सौंपे हैं।


थाना प्रभारी अश्वनी राठौर ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
गौरतलब है कि दीपावली से पहले भी भांडेकर पर अवैध शराब कारोबार को संरक्षण देने और लाखों रुपए वसूली के आरोप लग चुके हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप वर्मा ने भी इस मामले को उच्च नेतृत्व तक पहुंचाया है।
*मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट*