Newsमोहला

मोहला पुलिस की बड़ी कार्यवाही — तीन आरोपी गिरफ्तारदिनांक: 12 नवम्बर 2025

भारत फाइनेंस इन्क्लूजन लिमिटेड के मैनेजर की रिपोर्ट पर मोहला पुलिस ने तीन संगम मैनेजर — युवराज देवहारे, अभिषेक नाथ योगी और मोनेश अहिरवार — को गिरफ्तार किया है।
आरोप है कि इन तीनों ने 85 हितग्राहियों से वसूले गए ₹14,19,558 कंपनी में जमा न कर धोखाधड़ी की।

मामला अपराध क्रमांक 28/2025, धारा 420, 409, 34 भादवि के तहत दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक नवल साव, सउनि लाल ताज खान, सउनि गुनेश निषाद, प्र.आर. ओंकार सिंह, बिसेलाल भुआर्य, प्रभुराम व विरेन्द्र रजक की सराहनीय भूमिका रही।
मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट

Back to top button