खडगांव मे वंदेमातरम की 150वीं वर्ष गांठ पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन

✨ वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर शासकीय कन्या शिक्षा परिसर में हुआ भव्य कार्यक्रम ✨



मानपुर/खड़गांव। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, खड़गांव में “वंदे मातरम” की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आज एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला मंत्री श्री मानसिंग टेकाम, मंडल महामंत्री श्री घनश्याम काड़ियाम, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रेखा कोठारी, भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री एलेन्द्र त्रिपाठी एवं श्री फकीर शाह नेताम उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत “वंदे मातरम” के सामूहिक गायन से हुई, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के भाव से गूंज उठा।
मुख्य अतिथि श्री मानसिंग टेकाम ने छात्राओं को संबोधित करते हुए मातृभूमि के प्रति समर्पण और राष्ट्रप्रेम की भावना को जीवन में उतारने का संदेश दिया तथा सफल आयोजन के लिए विद्यालय प्रबंधन को बधाई दी।
इस अवसर पर संस्था प्रमुख, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं छात्राएँ बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट – गजेन्द्र मंडावी, चौकी।
–