
मोहला के वन धन केन्द्र मे भाजपा का विधान सभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन समपन्न।
बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुये वरिष्ठ नेता व पूर्व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष माननीय खूबचंद पारख जी।
कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया गया।
अतिथियों का पुष्प गुच्छ व गमझा भेंट कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम को कंचन माला भुआर्य, नम्रता सिंह,नरसिंह भंडारी, लखन कला में, रमेश हिडामे, भोजेश शाह ने संबोधित किया।
आत्मनिर्भर भारत के विषय को लेकर मदन साहु व जिला भाजपा अध्यक्ष दिलीप वर्मा ने भाजपा के वंदेमातरम गीत को लेकर होने वाले आयोजन व मतदाता सुची की कार्यशाला को लेकर जानकारी दी।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय खूबचंद जी पारख ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी की गारंटी व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव शाय जी के सुशासन से देश व प्रदेश निरन्तर प्रगति कर रहा है। मोदी जी जनकल्याण कारी योजनाओं की समय सीमा रहता है। समय सीमा पर ही पूरे कार्य योजना संपादित होती है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती से लेकर पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी जी के जंयती तक चलने वाले सारे कार्यक्रम का क्रियान्वयन होरहा है। नगर पंचायत व त्रिस्तरीय पंचायत मे भाजपा के जनप्रतिनिधियों के द्वारा नेतृत्व किया जा रहा है। निःसंदेह आगामी विधानसभा सभा चुनाव मे भाजपा की जीत सुनिश्चित है। कार्यकर्ताओं को आव्हान किया कि, वे अभी से जुटकर मेहनत करें।
आत्मनिर्भर भारत के महत्व को बताया व मोदीजी के सपना वर्ष 2047तक भारत विकसित भारत की अपने लक्ष्य को पूरा कर देश अग्रणी स्थान की भूमिका निभायेगा।
इस अवसर पर मंचस्थ अतिथियों मे
माननीय खूबचंद पारख, नम्रता सिंह, ,पवन गुप्ता,दिलीप वर्मा, मदन साहु, भोजेश शाह, नरसिंह भंडारी, अनिल गुप्ता, रमेश हिडामे, रैनूटांडिया, मानसिंग टेकाम,राजेश सिंघी, खोरबहरा राम यादव, शिवप्रकाश शर्मा, मोहला, मानपुर औधी, गोटाटोला, व कौडीकसा, के मंडल अध्यक्ष व ज्येष्ठ व श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट।