
– राज्योत्सव-2025 के अवसर पर कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना की
– राज्य स्थापना दिवस की दी शुभकामनाएँ
मोहला 1 नवंबर 2025। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस राज्योत्सव-2025 के अवसर पर आज संध्या जिला मुख्यालय मोहला कलेक्टोरेट परिसर स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की श्रद्धा और उत्साह के साथ पूजा-अर्चना एवं माल्यार्पण किया गया।
कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का पूजा अर्चना कर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन कर दीपोत्सव की शुरुआत की। इस दौरान कलेक्टोरेट परिसर में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक साथ दीप जलाकर उज्जवल छत्तीसगढ़ की कामना की। इस दौरान समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने एक साथ छत्तीसगढ़ राज्य गीत अरपा पैरी के धार का सामूहिक गायन भी किया गया।



दीप प्रज्वलन एवं राज्य गीत के पश्चात कार्यालय के सभा कक्ष में एक संक्षिप्त सभा का आयोजन किया गया। जिसमें कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने सभा को संबोधित करते हुए ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की 25 वर्षों की यात्रा जनसहभागिता, परिश्रम और लोक संस्कृति की जीवंत धरोहर का प्रतीक है। हमें इसी भावना के साथ आगे बढ़ते हुए शासन की योजनाओं को प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने में समर्पित भाव से कार्य करना है। कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने अपने उद्बोधन में उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को टीम भावना, समन्वय एवं कार्यकुशलता को प्रशासनिक सफलता का मूल मंत्र बताया। उन्होंने कहा कि जिले के विकास कार्यों को जनहित से जोड़कर, संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ाना हम सभी का दायित्व है। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर जीआर मरकाम, एसडीएम मोहला श्री हेमेंद्र भुआर्य, एसडीएम मानपुर श्री अमित नाथ योगी, सहित सभी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं कार्यालयीन स्टाफ की उपस्थिति रहे।
मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट”
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.