मोहला

राष्ट्रीय एकता दिवस पर “Run for Unity” एवं शपथ समारोह का आयोजन                                    सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती पर जिलेभर में मनाया गया एकता दिवस

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जिले में पुलिस विभाग द्वारा “Run for Unity” (एकता दौड़) एवं शपथ समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली छात्र-छात्राएँ एवं आमजन उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

मोहला के फव्वारा चौक पर पुलिस अधीक्षक श्री वाय.पी. सिंह (भा.पु.से.) ने सभी को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई और सरदार पटेल जी के योगदान को नमन कि या। उन्होंने कहा कि “देश की विविधता में एकता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है।”

सभी थाना क्षेत्रों में भी एकता दौड़ एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित कर “एक भारत – श्रेष्ठ भारत” का संदेश दिया गया।

मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!