*मोहला के दशहरा मैदान में गौ अष्टमी पर भव्य आयोजन **जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह व जिला गौधाम समिति अध्यक्ष चिंता राम नायक हुएमोहला। छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के निर्देशन में बुधवार को मोहला के ऐतिहासिक दशहरा मैदान में गौ अष्टमी पर्व के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण एवं गौमाता की पूजा-अर्चना के साथ विधिवत रूप से किया गया। श्रद्धालुओं ने गौमाता के चरण पखारे एवं खिचड़ी का भोग अर्पित कर पारंपरिक रूप से पूजा संपन्न की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह तथा जिला गौधाम समिति के अध्यक्ष श्री चिंता राम नायक उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के रूप में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, ग्रामवासी, महिला मंडल एवं नगर के नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।











अपने संबोधन में श्रीमती नम्रता सिंह ने कहा कि गौमाता भारतीय संस्कृति और जीवन का अभिन्न अंग हैं। उन्होंने गौ सेवा आयोग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी और लोगों से गौ संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान किया।
श्री चिंता राम नायक ने कहा कि गौवंश की सेवा से समाज में सद्भाव और समृद्धि आती है, इसलिए हर व्यक्ति को अपने स्तर पर गौसेवा में योगदान देना चाहिए।
इस अवसर पर पशु चिकित्सा विभाग मोहला के प्रतिनिधि ने भी गौ-स्वास्थ्य एवं संरक्षण से जुड़ी योजनाओं और चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गजेन्द्र पुर्रामें, हेमन्त राजपूत, अनिल गुप्ता, राजु तिवारी, खोरबहरा राम यादव, भीष्म देव शाह, गिरधारी सोनवानी, सुरेश पटेल, पवन साव, कपूर चंद यादव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोनशाय दुग्गा, ग्राम पंचायत मोहला के सचिव कुबेर हिडामे, वार्ड पंचगण, महिला समूह एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन ज्ञानी राम यादव ने कुशलता से किया तथा सरपंच मोहला गजेन्द्र पुर्रामें ने आभार प्रदर्शन कर सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर पूरे मैदान में भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना रहा। गौमाता के जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा।
मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट