BREAKING
खडगांव क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता*व जनप्रतिनिधियों ने" मोहला मानपुर विधायक का पूतला दहन किया। *"भूप... खडगांव के बस स्टॉप  पर विधायक इन्द्र शाह मंडावी का पूतला दहन किया गया खडगांव क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधियों ने मोहला मानपुर विधायक का पूतला दहन किया। - धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष योजना के अंतर्गत आदिवासियों को मिला अपनी समस्याओं के समाधान पाने का... मोहला मानपुर को नगर पंचायत बनाए जाने की मांग तेज, पूर्व विधायक संजीव शाह, सरपंचऔर भाजपा मंडल पदाधिका... मोहला मानपुर को नगर पंचायत बनाए जाने की मांग तेज, पूर्व विधायक संजीव शाह, सरपंचऔर भाजपा मंडल पदाधिका... मोहला मानपुर को नगर पंचायत बनाए जाने की मांग तेज, पूर्व विधायक संजीव शाह, सरपंचगण और भाजपा मंडल पदाध...        कार्यक्रम की शुरुआत नवप्रवेशी बच्चों के पारंपरिक स्वागत से हुई, जहाँ उन्हें गुलाल लगाकर, तिलक कर और मिठाई खिलाकर विद्यालय परिवार एवं ग्रामवासियों द्वारा भावनात्मक और गर्मजोशी से आमंत्रित किया गया। बच्चों के स्वागत ने न केवल उनके मन में विद्यालय के प्रति अपनापन जगाया, बल्कि अभिभावकों में भी शिक्षा के प्रति भरोसा और जुड़ाव को मजबूत किया।
         इस अवसर पर बच्चों को निःशुल्क गणवेश और पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया, जिससे उनका शैक्षणिक जीवन बिना किसी आर्थिक रुकावट के सुनियोजित रूप से प्रारंभ हो सके। आयोजन में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ, छात्र-छात्राएँ, अभिभावकगण एवं ग्रामवासी भारी संख्या में शामिल हुए और पूरे कार्यक्रम को एक उत्सव का रूप दिया। शाला प्रवेश उत्सव का मूल उद्देश्य बच्चों और अभिभावकों के बीच शिक्षा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना और यह संदेश देना है कि "हर बच्चा स्कूल जाए, कोई भी शिक्षा से वंचित न रहे।" ग्रामीण समुदाय की सक्रिय भागीदारी ने इस उद्देश्य को और भी सार्थक बना दिया। विद्यालय परिवार द्वारा बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं और सभी अभिभावकों से अपील की गई कि वे शिक्षा को अपनी प्राथमिकता बनाएं और अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें। यह आयोजन सिर्फ बच्चों का विद्यालय में प्रवेश नहीं, बल्कि समाज के शिक्षित और सशक्त भविष्य की नींव रखने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है।

*"> *- शिक्षा की ओर पहला कदम – शाला प्रवेश उत्सव ने ग्रामीण समुदाय में जगाई नई चेतना*

*- गुलाल, त...
नवीन शिक्षा सत्र प्रारंभ, निरीक्षण में रहे विभाग के अधिकारी संविधान भारत की आत्मा है, संविधान की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी है: इंद्रशाह मंडावी
Newsछत्तीसगढ़मोहला

संविधान भारत की आत्मा है, संविधान की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी है: इंद्रशाह मंडावी

अंबागढ़ चौकी: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार विधानसभा मोहला मानपुर के औंधी में विधानसभा स्तरीय संविधान बचाओ रैली एवं जनसभा का आयोजन किया गया है।
सोमवार औंधी का साप्ताहिक बाजार का दिन है जहां से हजारों लोगों ने कांग्रेस के संविधान बचाओ रैली का समर्थन किया एवं रैली में शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक इंद्रशाह मंडावी, जनपद अध्यक्ष पुष्पा मंडावी, उपाध्यक्ष देवानंद कौशिक, जनपद सदस्य पुष्पा आतराम, बीदे राम नूरेटी, सईदा खान, कांता ठाकुर, राजू पोटाई, रवींद्र मांझी, पूर्व जनपद अध्यक्ष दिनेश शाह मंडावी सहित क्षेत्र के सरपंचगण भी उपस्थित रहें।

संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही भाजपा
संविधान रैली के अगुवा विधायक इंद्रशाह मंडावी ने कहा कि हमें संविधान के रक्षा के प्रति जागरूक रखना आवश्यक है। भाजपा के शासन में संविधान खतरे में पड़ गया है। भाजपा संवैधानिक मूल्यों का दुरुपयोग कर चुनी हुई सरकार को भी गिराने में कसर नहीं छोड़ रही है। संविधान भारत देश की आत्मा है, इसकी रक्षा हर नागरिक की जवाबदेही है। भाजपा पार्टी जो संविधान को दरकिनार करके शासन चलाने का कार्य कर रही है जिसका हम सबको मुंहतोड़ जवाब देना है। ईडी, सीबीआई, चुनाव आयोग जैसे संस्थाएं भाजपा के हस्तक्षेप से स्वतंत्र कार्य नहीं कर पा रही है। सरकार इन सबका राजनीति के रूप में इस्तेमाल कर रही है। भाजपा संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर कांग्रेस नेताओं को निशाना बना रहा है। भाजपा को केवल सत्ता की चिंता है, भाजपा लोगों के बुनियादी सुविधाओं के प्रति सजग होने के बजाय सत्ता के जोड़ तोड़ में ही लगी रहती हैं।

विधायक मंडावी ने कहा कि खरीफ के दौरान किसान खाद बीज के लिए भटक रहे है। सहकारी समितियों में डी ए पी की खाद की बहुत ज्यादा किल्लत है जो किसानों को मिल ही नहीं रहा है साथ ही बाकी खाद भी बहुत कम मात्रा में दिया जा रहा है। क्षेत्र में नल जल की समस्या जस की तस पड़ी हुई है। भाजपा की शासन में स्कूलों को बंद किया जा रहा है, दारू भट्टी खोला जा रहा है। तहसीलदार का पोस्ट खाली है। कॉलेज भवन अपूर्ण है। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक नहीं है जिसे पूरा करने की ओर भाजपा का कोई ध्यान नहीं है।

युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष निर्मल ने कहा कि भाजपा की पार्टी संविधान का दुरुपयोग कर रही है जो गलत है। यह देश संविधान से चलती है। हमारा देश संविधान से चलता है, पर भाजपा की विचारधारा है कि देश उनके अनुसार चलेगा। ये देश ऐसा होने नहीं देगा। हम सबको अपने देश के लिए, इस क्षेत्र के लिए जागरूक रहना है। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन जिला अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर ने किया। तत्पश्चात हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने तहसीलदार औंधी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर रैली को समाप्त किया।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर, युकां अध्यक्ष मनीष निर्मल, ब्लॉक अध्यक्ष लच्छू साबला, सागर सिन्हा, लता साव, सुखम बाई खरे, घसिया राम नाग, हरिशंकर मिश्रा बाला राम मंडावी, नाजुक तारम, प्रकाश गवर्ना, उत्तरा निषाद, तिलक तुमरेटी, संतोषी मंडावी, करण बोगा, ऋषभ ठाकुर, मोनू मंडावी, सत्यव्रत सिन्हा, अवध चुरेंद्र, संपत फरदिया, संपत शिंदे, सुजान नेताम, धनसाय जांगी, श्रवण बढ़ाई, दुखु राम आंचला, बालकृष्ण मेश्राम, पंडित कोसमा, अजीत खान सहित कांग्रेस कमेटी जोन, सेक्टर, बूथ अध्यक्ष, सेवादल महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई एवं समस्त विंग अध्यक्ष कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

*योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट**

Back to top button
error: Content is protected !!