BREAKING
💥- जिला मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी पुलिस की महाराष्ट्र के अवैध शराब तस्कर पर बड़ी कार्यवाही। 💥- जिला मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी पुलिस की महाराष्ट्र के अवैध शराब तस्कर पर बड़ी कार्यवाही। “शिक्षक क्षमता विकास प्रशिक्षण” का सफल आयोजनD.N.T. पब्लिक स्कूल, मोहला “शिक्षक क्षमता विकास प्रशिक्षण” का सफल आयोजनD.N.T. पब्लिक स्कूल, मोहला “शिक्षक क्षमता विकास प्रशिक्षण” का सफल आयोजनD.N.T. पब्लिक स्कूल, मोहला मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी जिले के मंडलो व अन्य बुथों पर मनाया गया विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन 🎉 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ 🎉मंडल अध्यक्ष औंधी, सुश्री कंचनमाला भुआर्य जी का जन्मदिन केक काटकर ह... 🎉 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ 🎉मंडल अध्यक्ष औंधी, सुश्री कंचनमाला भुआर्य जी का जन्मदिन केक काटकर ह... जिला भाजपा संगठन द्वारा मोहला मे रखा गया प्रेस वार्ता... -मोहला मानपुर को कब  मिलेगा नगर पंचायत का दर्जा.।
अंबागढ़ चौकीछत्तीसगढ़मोहला

पर्यावरण दिवस पर लगाये पौधे संरक्षण का लिया संकल्प

पर्यावरण अं.चौकीः गौ सेवा एवं पर्यावरण संदेशा परिवार ने मनाया विश्व में इस वर्ष शिवनाथ तट मौठान परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस माम अवसर पर गौठान परिसर व मुत्किधाम परिसर में पौध रोपण कर पाँचों की सुरक्षा आजा का संकल्प लिया गया। गौ सेवा एवं पर्यावरण संदेशा परिवार द्वारा प्रातः नगर में वन विभाग डिपो से कार्यकम स्थल तक मुख्य मार्ग में रैली निकालकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण एवं पौधरोपण के लिए नारे व श्लोगन के माध्यम से नगर की स्वच्छता दीदी एवं पर्यावरण प्रेमीयों के द्वारा प्रेरित किया गया।

पेड़ पौधों की सुरक्षा एवं लोगों को जागरुक करने कार्यक्रम स्थल पर पटेल पारा द्वारा जसगीत एवं मुड़पार की रामायण मंडली द्वारा विभिन्न गीतों के माध्यम से गौ रक्षा एवं पौधों के संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभछत्तीसगढ़ महतारी की पूजा वंदना कर किया गया। गौठान परिसर में कदम का पौधा एवं मुक्तिधाम परिसर में विविध प्रजाति के फलदार, छायादार व औषधि पोधों का मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी एवं पार्षद गणों ने इस अवसर पर पौधरोपण किया। कौशिल्या धाम के संस्थापक संत बालकदास जी ने कार्यकम में उपस्थित जनों को एक पेड़ मॉ के नाम लगाने प्रेरित करने के साथ-साथ विभिन्न तीज त्योहारों एवं विभिन्न अवसरों पर पोधे लगाने एवं उन्हें संरक्षण की बात कही साथ ही गौ रक्षा एवं गौ सेवा के लिए लोगों को आगे आने प्रेरित किया। शिक्षक आलोक मिलिन्द ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए आज के बढ़ते तापमान पर चिंता जाहिर करते हुए पौधे के महत्व बताते हुए अपने प्रिय जनों को उपहार स्वरुप पौधे भेंट करने एवं प्रकृति का संरक्षण पोधे लगाकर करने कहा। कार्यक्रम को पवन गुप्ता एवं राजहंश भारद्वाज रामायण के व्याख्याकार ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यकम के आयोजक अध्यक्ष रामदयाल साहू ने गीत के माध्यम से कार्यकम में समा बांध बाघते हुए प्रतिवर्ष किये जा रहे पौधरोपण एवं गौ रक्षा का संकल्प दिलाकर कार्यकम में उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर कार्यकम में पवन गुप्ता, दिलीप वर्मा, गुलाब गोस्वामी, आशीष द्विवेदी, राजू कुरैशी, राजहंश भारद्वाज, रामाधार कोसरिया, पूरनलाल साहू, देवकुमार यादव, देवचंद पटेल, शिवरतन देवांगन, सुनील कुमार सिन्हा, सुरेन्द्र साहू, उर्मिला पटेल, धनकुवंर पटेल, मनबाई पटेल, रोहित सिन्हा, वन विभाग अं.चौकी के कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
जिला ब्यूरो योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!