BSP और BEML प्रबंधक के इशारे पर पेटी ठेकेदार RD कंस्ट्रक्शन कर रहा 99 मजदूरों का शोषण।

BSP और BEML प्रबंधक के इशारे पर पेटी ठेकेदार RD कंस्ट्रक्शन कर रहा 99 मजदूरों का शोषण।
दल्लीराजहरा :-
◆◆◆ श्रमिक नेता संजय सिंह ने BEML मार्क इंचार्ज विक्रम झा पर मजदूरों से दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है।
◆◆◆ श्रमिक नेता चंद्रकांत मेश्राम ने बताया कि यदि अधिकारियों द्वारा दुबारा किसी भी मजदूर साथी के साथ अभद्र व्यवहार किया गया तो उस अधिकारी के खिलाफ FIR दर्ज कराया जायेगा।
दल्लीराजहरा :- जनमुक्ति मोर्चा के सचिव बसंत रावटे व छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ के अध्यक्ष सोमनाथ उइके ने साझा बयान जारी कर बड़ा आरोप लगाते हुवे कहा की BEML कम्पनी औऱ पेटी ठेकेदार RD कंस्ट्रक्शन द्वारा BSP प्रबंधन व BEML प्रबंधन के इशारे पर मजदूरों का शोषण कर रहे है। BEML द्वारा लगातार 5 साल से लंबित वर्गीकरण के मुद्दों पर मजदूरों को घुमाया जा रहा है। नेताओं द्वारा यह भी बताया गया कि सहायक श्रम आयुक्त (केंद्रीय) रायपुर के यहाँ से 2019 से आदेश जारी किया गया था।
जिसमे सभी ठेका मजदूरों का काम के अनुसार वर्गीकरण करने कहा गया था। जिसमे 5 सालों बाद भी अब तक BSP व BEML प्रबंधन के लापरवाही के कारण 99 मजदूरों का काम के अनुसार वर्गीकरण नही किया गया। प्रबंधन द्वारा चालाकी से इस मामले में सभी श्रमिक संगठनों को एक मत होने पर आगे कार्यवाही करने की बात कही जाती है। जबकि BSP प्रबंधन अच्छे से जानती है। कि सभी श्रमिक संगठन कभी भी ठेका मजदूरों के मुद्दों पर एकमत नही हो सकते और इसी कमजोरी का फायदा उठा कर पिछले 5 सालों से मजदूरों का शोषण किया जा रहा।