शबे कद्र की 27वीं रात , मस्जिदों में पूरी रात इबादत किये मोमीन

शबे कद्र की 27वीं रात , मस्जिदों में पूरी रात इबादत किये मोमीन
डोंडीलोहारा संवाददाता: इस्लाम खान
डोंडीलोहारा :-
मुस्लिम समाज द्वारा रमजान उल मुबारक की 27 वी रात शबे कद्र की रात मंगलवार को अकीदत के साथ कह्ते है रमजान महीने मे इमाम साहब पुरा कुरआन सुनाते है व 20 रअकात नमाज भी अदा की जाती है जिसे तरावीह की नमाज कहते है,फिर यह सिलसिला पुरा रमजान भर चलता है,, जमात के सदर करामत हुसैन ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर मस्जिद को विशेष रूप से सजावट कर रंगीन रोशनी से सजाया गया ,व यंग कमेटी के लोगो ने आम लंगर का भी इंतजाम बड़े जबरदस्त अंदाज मे किया व सभी मुस्लिम को सेहरी के लिए सेहरी पैकेट भी दिया गया ।

मुस्लिम समाज द्वारा इस इबादत की रात को बड़ी अकीदत ओर संजीदगी से मनाई गई, मस्जिद में नात ख्वानी, तकरीर तिलावते कुरान कर मोमीन इबादत किये वहीं घरो में कुरान पढ़ नफिल नमाज अदा कर इबादत भी किये, मस्जिद में नात ख्वानी व तकरीर के कार्यक्रम मस्जिद के पेश इमाम हाफ़िज व कारी मोईन अख्तर ने पेश की, , नातिया कलाम पेश किया गया,व सलातो सलाम के बाद फातेहा पढ़ी गई,फिर इमाम साहब व एतेकाफ मे बैठे लोगो को मुस्लिम जमात ने नजाराना पेश कि। मोमिनों द्वारा नफिल नमाज अदा कर व तिलावते कुरान पढ़ कर के शबे कद्र की रात को इबादत की । रात भर इबादत में गुजारने के बाद अल सुबह फज्र की नमाज अदा कर देश प्रदेश में अमन चैन व खुशहाली व अल्लाह की बारगाह में दामन फैला कर विशेष रूप से दुआएं मांगी गई। अंत में सलातो सलाम का नजराना पेश किया जाएगा।
