देश की सेवा करने वाला हर व्यक्ति चाहे वह मजदूर हो या राजनेता या कर्मचारी पत्रकार सभी राष्ट्रपुत्र हैं। :-प्रवक्ता जेबा कुरैशी

देश की सेवा करने वाला हर व्यक्ति चाहे वह मजदूर हो या राजनेता या कर्मचारी पत्रकार सभी राष्ट्रपुत्र हैं। :-प्रवक्ता जेबा कुरैशी
दल्लीराजहरा:-
कांग्रेस प्रवक्ता जेबा कुरैशी ने कहा देश की सेवा करने वाला हर व्यक्ति राष्ट्रपुत्र राहुल गांधी जैसे सच्चे राष्ट्रपुत्र है, राहुल गांधी राष्ट्रपुत्र देश की जनता की आवाज उठा रहे हैं,
भाजपा सांसद सुनील सोनी के बयान पर पलटवार करते हुए दल्ली राजहरा कांग्रेस प्रवक्ता जेबा कुरैशी ने कहा कि देश की सेवा करने वाला हर व्यक्ति चाहे वह मजदूर हो या राजनेता या कर्मचारी पत्रकार सभी राष्ट्रपुत्र हैं।
भाजपा के नेता खुद को राष्ट्रीय से बड़ा समझते हैं, इसीलिए राष्ट्रपुत्र का विरोध कर रहे हैं यही उनका फासीवादी चरित्र है।
लेकिन सुनील सोनी बताएं वह स्वयं को राष्ट्रपुत्र मानते हैं कि नहीं?

भाजपा नेता स्वयं को राष्ट्र का पुत्र क्यों नहीं मानते?
भाजपा ने राष्ट्रपुत्र का विरोध करके मां भारती के पुत्रों का अपमान किया है।
कांग्रेस प्रवक्ता विभाग ने कहा मोदी और अडानी के रिश्ते उजागर होने के बाद भाजपा की हालत खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे की तरह हो गई है।
राहुल गांधी का विरोध करने के चक्कर में देश की 140 करोड़ जनता यानी राष्ट्र पुत्रों के अपमान के लिए भाजपा को माफी मांगने चाहिए।
कांग्रेस प्रवक्ता
जेबा कुरैशी
दल्ली राजहरा।।