News

छ0ग0 सरकार के क्रांतिकारी अभियान ” हमर बेटी हमर मान कार्यक्रम ग्राम आमाडुला मे आयोजित..

छ0ग0 सरकार के क्रांतिकारी अभियान ” हमर बेटी हमर मान कार्यक्रम ग्राम आमाडुला मे आयोजित..

मोहला संवाददाता:-योगेंद्र सिंगने

मोहला मानपुर:-

दिनांक 17.04.2023 को श्री वाय अक्षय कुमार, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में व श्री पुपलेश कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में ग्राम अमाडुला थाना मोहला, जिला मोहला मानपुर अं०चौकी में छ0ग0 सरकार के क्रांतिकारी अभियान “हमर बेटी हमर मान” कार्यक्रम के तहत बेटियो को कानूनी अधिकार, गुड टच बेड टच, छेडखानी, यौन शोषण, बेटियो की सुरक्षा हेतु परामर्श, प्रशिक्षण, पराक्रम ५सहित कानून संबंधित अधिकारो की जानकारियों से अवगत कराया गया।

सायबर क्राइम, सोशल मीडिया क्राईम, यातायात नियमों की जानकारी तथा बचाव की जानकारी दी गई, साथ ही साथ उज्वल भविष्य, आत्मरक्षा, अभिव्यक्ति ऐप्स एवं अन्य महिला संबंधी अधिकार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी। इस कार्यक्रम में महिला संगठन के ग्राम पटेल झगरू राम पटेल, मितानिन बिशाहीन बाई यादव, कविता, कोटवार फीरो बाई एवं समस्त समूह की महिलाएं व महिला प्रकोष्ठ, आईयूसीएडब्लू आदि अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!