News

ब्राह्मण समाज 22 को भगवान परशुराम की जन्मोत्सव मनाएगा. दल्लीराजहरा में विविध कार्यक्रम आयोजित।

ब्राह्मण समाज 22 को भगवान परशुराम की जन्मोत्सव मनाएगा. दल्लीराजहरा में विविध कार्यक्रम आयोजित

दल्लीराजहरा :-

ब्राह्मण समाज दल्लीराजहरा द्वारा प्रति वर्ष की भांति आगामी 22 अप्रैल 2023 दिन शनिवार बैशाख मास शुक्ल पक्ष 03 अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भगवान विष्णु के छठवें अवतार एवं भगवान परशुराम जी की जन्मोत्सव मनाने का निर्णय अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न मासिक बैठक में उपस्थित विप्र बंधुओं रामबाबू शर्मा, कमल शर्मा ,जगराम उपाध्याय, संतोष पाण्डेय, शैलेंद्र व्यास, प्रशांत त्रिवेदी, विजयशंकर दीक्षित (केम्प क्षेत्र),बी.के.मिश्रा ,विजय दीक्षित ,ऋषिकांत पाण्डेय, पी.डी.मिश्रा आदि के द्वारा लिया गया।

ब्राह्मण समाज भवन में 22 अप्रेल शनिवार को भगवान परशुराम जी की जन्मोत्सव पर प्रातः 10:00 बजे से भगवान परशुराम की वैदिक विधि-विधान से पूजा- अर्चना, हवन, सुन्दरकाण्ड पाठ व हनुमान चलीसा का पाठ एवं आरती किया जाएगा तत्पश्चात दोपहर 1:00 से भोग, प्रसाद व भोजन की व्यवस्था रखी गई है। ब्राह्मण समाज अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी की ओर से प्रवक्ता कमल शर्मा ने ब्राह्मण समाज के सभी सदस्यों को सपरिवार भगवान श्री परशुराम जी की जन्मोत्सव पर आयोजित सभी कार्यक्रमों में गरिमामयी उपस्थिति प्रदान करने की अपील की है।

Back to top button
error: Content is protected !!