भरारी धान मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नागेंद्र राय,किसानों की सुनी समस्या

रविन्द्र टंडन
मस्तूरी – मस्तूरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नागेन्द्र राय ने पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी मस्तूरी क्षेत्र के धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर खरीदी का जायजा लिया और किसानों को कोई तकलीफ नही हो इस लिए ब्लॉक अध्यक्ष ने किसानों से मिल कर जायजा लिया। किसानों की समस्या सूनी अधिकांश जगहों पर किसान काफि खुश दिखे इस वर्ष किसानों को न तो बारदाने की कमी हुई और न ही टोकन कटाने के लिए लंबी कतार में खड़ा होना नही पड़ा किसानो को कोई समस्या है नही है।

वही मस्तूरी क्षेत्र के भरारी धान खरीदी केंद्र इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। दो प्रबंधकों की आपसी लड़ाई से किसान परेशान थे लेकिन अब विभाग ने प्रबंधक की लड़ाई को सुलझा कर एक प्रबंधक को कार्यभार सौप दिया है। आपको बता दे कि भरारी धान खरीदी केंद्र में 6 गांव के लगभग 12 सौ किसान प्रतिवर्ष लगभग 50 हजार क्विंटल धान बेचते है।वर्तमान में भरारी में लगभग 11 हजार क्विंटल धान की खरीदी किया जा चुका है।
ब्लॉक अध्यक्ष से किसानों ने किया शिकायत-
1- पूर्व प्रबंधक पर खाद ज्यादा लिख कर कम खाद देने का आरोप लगाया।
2- kcc लोन लिए किसानों की पर्ची से लोन चुकाने पर भी नील नही किया गया है।
3- दो प्रबंधकों की लड़ाई में हेमालो को काम का पैसा अब तक नही मिला है
4- पूर्व प्रबंधक ने 48 सौ यूरिया खपत होने वाले केंद में 8 हजार खाद का विरतण किया।
पूरे मामले में ब्लॉक अध्यक्ष ने उच्च अधिकारियों से किया चर्चा
ब्लॉक अध्यक्ष ने पूरे मामले की जानकारी विभाग के उच्च अधिकारियों को जानकारी दिया है। जिस पर जल्द ही जांच करने की बात कही गई है।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.