न्यायधानी कहलाने वाले बिलासपुर में केमिकल सूंघा कर चोरी करने वाले गिरोह सक्रीय

रविन्द्र टंडन
न्यायधानी कहलाने वाले बिलासपुर में घर घर बर्तन बेचने की आड़ में…लोगो को बेहोशी का केमिकल सूंघाकर लोगो चुना लगाने वाला गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो रहा है।मामला शहर के सकरी थाना क्षेत्र का है जहाँ एक महिला के घर मे पहुँची दो महिलाएं साड़ी के बदले बर्तन बेचने की आड़ में महिला को बेहोशकर सोने चांदी के जेवर ले उड़ी। मामले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया जिसमे दोनो महिलाओं की पहचान हो गयी है और उनकी तलाश में सकरी पुलिस जुट गई है।

बताया जा रहा है कि परसदा में रहने वाली महिला अपने घर के आंगन में बैठकर सोने चांदी के जेवरों को साफ कर रही थी।इसी दौरान दो महिलाएं साड़ी के बदले बर्तन बेचने उसके घर पर आई… दोनो महिलाओं ने महिला को जेवर साफ करते हुए देख लिया…और उन्हें बातचीत में उलझाने लगी।इसी दौरान दोनो महिलाओं में से एक महिला के द्वारा पीड़ित को कोई केमिकल सूंघा दिया जिससे महिला बेहोश हो गयी… जिसके बाद दोनों महिलाएं सोने चांदी के जेवर लेकर भाग गई। महिला अपने घर मे अकेली थी आंगन में काफी देर तक बेहोश पड़ी महिला को आसपास की महिलाओं के द्वारा होश में लाया गया जिसके बाद पीड़ित महिला सकरी थाने पहुँची और घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।सकरी पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए महिलाओं की पतासाजी शुरू की उसी दौरान आसपास लगे CCTV फुटेज को खंगलना शुरू किया है… जिसमे एक फुटेज पुलिस के हाथ लग है।दोनो महिलाओं की पहचान हो गयी है…और पुलिस उनकी तलाश कर रही है…बता दे कि शहर के आउटर वालो इलाको में इस तरह के महिला गिरोह एक बार फिर से सक्रिय हो गया…जिनसे सतर्क रहने की जरूरत है।

Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.