मोहला मे मनाया गया रामभक्त गुहा निषाद जी की जंयती…
मोहला मे मनाया गया रामभक्त गुहा निषाद की जंयती..
*श्रीराम जानकी मंदिर मुर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन। **
शामिल हुये विधायक व आगन्तुक अतिथि...
जिला मुख्यालय मोहला में गुहा निषाद जंयती व श्री रामजानकी मुर्ति प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मोह ला के मां शीतला मंदिर से मां छुरिया देवी के मंदिर प्रांगण तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं द्वारा पीला भगवा व अन्य रंगों से वस्त्र धारण कर क्लश यात्रा में सहभागिता की।
ज गह जगह फटाकों की गुंज व जय जय श्रीराम की जय घोष से नगर गुंज उठा । जय श्री राम धुमाल पार्टी अम्बागढ़चौकी की प्रस्तुती ने सभी का मन मोह लिया।
राहगीरों व श्रद्धालुओं के लिये शिव मंदिर प्रांगण मोहला थाने के सामने, ” मंदिर समिति द्वारा पोहे का वितरण किया गया।
विधायक इन्द्रशाह मंडावी द्वारा गुहा निषाद जंयती का ध्वजारोहण किया गया। आयोजन समिति द्वारा अतिथियों का गुलाल लगाकर कर पुष्पा हार से स्वागत सम्मान किया गया।
कार्यक्रम को विधायक इन्द्रशाह मंडावी, जनपद अध्यक्ष पुष्पा मंडावी, अश्वनी झा, बहुर निषाद, नारायण खंडेलवाल, संजय जैन ने संबोधित किया।
गुहा निषाद जंयती को संबोधित करते हुये विधायक इन्द्रशाह मंडावी ने कहा कि, गुहा निषाद जंयती भगवान श्री राम व गुहा निषाद का वह मिलन है जो सामाजिक समरसता , मानवता एवं धर्म निष्ठा का संदेश देता है। भगवान श्रीराम के प्रति उनका निष्काम प्रेम, भारतीय संस्कृति में समानता और सामाजिक एकता का अमर उदाहरण है। आज का दिन समाज में भेदभाव से ऊपर उठकर प्रेम एकता और सेवाभाव को अपनाने का संदेश देता है।समाज के मांग पर उन्होंने सार्वजनिक शौचालय निर्माण के लिये राशि देने की घोषणा की।
निषाद समाज द्वारा अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। मिली जानकारी के अनुसार 19जनवरी को मुर्ति स्थापना, 20जनवरी को महा भंडारा एवं प्रसादी का वितरण किया जायेगा।
इस अवसर पर देवानंद कौशिक, सुरजीत ठाकुर,श्रीमति सरस्वती ठाकुर, रामस्वरूप खंडेलवाल, जितेन्द्र जैन, दिनेश साहु, भूषण प्रसाद तिवारी, लच्छुसाबले, अवधचुरेन्द्र, ग्राम पटेल होरीलाल साहु, लता साव, मीना मांझी, उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बंशी विनायक, विष्णु निषाद, बिसरू, निषाद, संजय भक्ता, गोकुल निषाद, ईश्वर निषाद, संतोष निषाद, नरेंद्र निषाद, मानिक निषाद,दीनदयाल निषाद, राजकुमार निषाद, सालिक राम निषाद का विशेष योगदान रहा। बड़ी संख्या मे श्रद्धालुओं व समाज के लोगों की उपस्थिति रही।
मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.